माता कौशल्या जन्मभूमि-कोसला ‘ ग्रंथ का होगा विमोचन: विश्व क्षितिज पर गूंजेगी राम का ननिहाल गांव कोसला- धाम

शिवरीनारायण। छत्तीसगढ़ समेत जांजगीर-चांपा जिले की जनता एवं माता कौशल्या जन्म भूमि कोसला वासियों के लिए अत्यंत गौरव की बात है कि छत्तीसगढ़ की प्रतिष्ठित- बहुआयामी संस्था “चिन्हारी” के रजत जयंती वर्ष में इस
बार रामायण कालीन दक्षिण कौशल के नाम पर अभिहित छत्तीसगढ़ स्थित माता कौशल्या की जन्मभूमि-कोसला पर विशेष फोकस होगा।
“माता कौशल्या जन्मभूमि कोसला” ग्रंथ विमोचन व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है। इस भव्य समारोह में माता कौशल्या जन्म भूमि- कोसला पर एकेडमिक शोध- पत्र का वाचन होगा।
समारोह का आयोजन रविवार 20 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से आईसीएआई भवन अपेक्स बैंक के बाजू सिविक सेंटर भिलाई (जिला दुर्ग) में किया जा रहा है। इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक चिन्हारी साहित्य समिति के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद पारकर के संपादन में प्रकाशित ग्रंथ “माता कौशल्या जन्म भूमि कोसला” का विमोचन होगा साथ ही ब्राजील में संपन्न शिखर सम्मेलन में भारत के प्रतिनिधित्व करने वाले दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय बघेल को चिन्हारी सम्मान-2025 से विभूषित किया जाएगा। इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि आचार्य डॉ.अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी (कुलपति, अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय बिलासपुर) होंगे।अध्यक्षता विजय बघेल ( सांसद, दुर्ग लोकसभा क्षेत्र) करेंगे तथा विशिष्ट अतिथि श्रीमती नीलू शर्मा (अध्यक्ष, पर्यटन मंडल,छत्तीसगढ़ शासन ) एवं डॉ. राजकुमार सचदेव (हिंदी विभाग, स्वामी आत्मानंद महाविद्यालय बिलासपुर) होंगे।
गरिमामय इस पुनीत अवसर पर डॉ. राजेश श्रीवास (पूर्व अध्यक्ष- हिंदी अध्ययन मंडल, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय रायपुर) का वक्तव्य “लोक जीवन में कौशल्या” विषय पर, डॉ. विद्यावती चंद्राकार (विभागाध्यक्ष- हिंदी-छत्तीसगढ़ी, भारती विश्वविद्यालय दुर्ग) का वक्तव्य “माता कौशल्या की जन्मभूमि कोसला” की पौराणिक मान्यताएं विषय पर तथा डॉ. शांति कुमार कैवर्त्य ( शिवरीनारायण) का वक्तव्य ” माता कौशल्या की जन्म भूमि कोसला का ऐतिहासिक सत्यांवेषण ” विषय पर वक्तव्य होगा। इस अतुलनीय आयोजन से श्री राम जी का ननिहाल गांव कोसला धाम विश्व क्षितिज पर गूंजेगी और छत्तीसगढ़ की सदियों पुरानी परंपरा मामा-मामी द्वारा भांजे-भांजियों के पांव पखारने की प्रथा भांजा श्री राम के चरण रज की धूल से छत्तीसगढ़ के मामा-मामियों के माथे में सदैव दैदीप्यमान होता रहेगा।
भिलाई की बहुआयामी “चिन्हारी” समिति के इस महती आयोजन से कोसला व क्षेत्रवासी काफी हर्षित और गौरवांवित है। कोसला क्षेत्रवासियों ने माता कौशल्या मंदिर कोसला में एक विशेष बैठक कर इस आयोजन में शामिल होन के लिए सहमति बनायीं। बैठक में मुख्य रूप से जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, उप सरपंच योगेश कुमार साहू, अशोक साहू, त्रिलोकी नाथ तिवारी, फिरत राम कुर्मी, गौरव तिवारी सहित शिवरीनारायण के सौमित्र, डॉ.शांति कुमार कैवर्त्य समेत उपस्थित कोसला वासियों ने इस आयोजन में भिलाई जाने के लिए तन मन धन से सहयोग करने की बात कही है।
इस समारोह में धर्म धरा पावन धाम कोसला क्षेत्र से पामगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी संतोष कुमार लहरे, जनपद पंचायत अध्यक्ष रंजना मानेश जांगड़े, उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, सरपंच राजकुमार नारंगे, युवा नेता मनोबल सिंह जाहिरे प्रमुख रूप से शामिल होंगे साथ ही ग्राम के वरिष्ठ नागरिक दुर्गेश्वर तिवारी, भागवत आचार्य अनिल तिवारी, सुरेश तिवारी, यशवंत साहू, सुधीर तिवारी, अशोक साहू, त्रिलोकी नाथ तिवारी, ब्यास वर्मा, रितेश तिवारी, फिरत राम कुर्मी, योगेश साहू, महादेव साहू, राजकुमार साहू, संतोष तिवारी, सुखदेव पटेल, आनंद कंवर, देवारी यादव, कुंडूमनी लाल, अवधेश साहू, भागवत साहू, हुलेश साहू,तुषार साहू, रमेश गोलू साहू, मयंक कश्यप, अर्जुन डॉक्टर, अशोक कश्यप, मालिक राम साहू, विपिन साहू गुलाब पटेल पिरीत राम साहू, सीताराम पटेल, कमलेश कश्यप, बहरता पटेल, जवाहर साहू, संतोष कश्यप, प्यारेलाल साहू, देव कुमार साहू, प्रियांशु यादव, शुभ-श्रवन्या कैवर्त्य, सौमित्र सहित कोसला व धर्म क्षेत्र के विशिष्ट, प्रतिष्ठित और आमजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे।उक्ताशय की जानकारी गौरव तिवारी व सौमित्र ने दी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *