बिलासपुर। राजधानी के कोतवाली थाने में थाना प्रभारी समेत तीन महिला पुलिस कर्मियों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया गया है। तीनों पर महिला थाने में काउंसलिंग के दौरान पीड़िता के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यास्मीन बानो और उनके पति सैयद आसिफ अली के बीच विवाद चल रहा था। इसकी शिकायत यास्मीन ने महिला थाने में की थी। उस समय वेदवति दरियो थाना प्रभारी थीं। शिकायत के आधार पर यास्मीन और उनके पति आसिफ की काउंसलिंग चल रही थी। तीसरी काउंसलिंग के बाद भी यास्मीन अपनी शिकायत पर कायम रही। उसने समझौता नहीं किया। इसके बाद भी तत्कालीन टीआई वेदमति दरियो ने यास्मीन के पति के खिलाफ FIR दर्ज नहीं की। इसकी शिकायत यास्मीन ने एसपी से कर दी। इसके बाद टीआई ने एफआईआर दर्ज करने के लिए यास्मीन को थाने बुलाया था।
17 मार्च 2024 को यास्मीन अपनी मां के साथ महिला थाना पहुंची, तो वहां पहले से आसिफ अपने दोस्त देवेंद्र सोनकर व भरत ठाकुर के साथ बैठा था। आरोप है कि चर्चा के दौरान वेदमति आवेदिका की बात नहीं सुन रही थी। इस बीच आसिफ अली ने यास्मीन को गाली देना शुरू कर दिया। यह सुनकर यास्मीन की मां भी आसिफ अली को बुरा भला कहने लगी।
इसके बाद टीआई वेदवति ने अपने स्टॉफ एसआई शारदा वर्मा, महिला सिपाही फगेश्वरी कंवर व चार-पांच अन्य महिला स्टॉफ आसिफ के साथ मिलकर यास्मीन व उसके परिवार वालों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी। इससे आवेदिका की गर्दन और पीठ में डंडे व बेल्ट के निशान बन गए थे। इसकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज नहीं की।
इसके बाद पीड़िता ने अपने वकील के माध्यम से कोर्ट में परिवाद लगा दिया। सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने तीन महिला पुलिसकर्मियों के खिलाफ जुर्म दर्ज करने के आदेश दिए थे। कोर्ट के आदेश पर शनिवार को कोतवाली पुलिस ने महिला थाने की तत्कालीन टीआई वेदवति दरियो, एसआई शारदा वर्मा, सिपाही फगेश्वरी कंवर, सैय्यद आसिफ अली के खिलाफ धारा 294, 323, 506 भाग 02/34 के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
