बिलासपुर। जिले के कांग्रेसी पिछले महीनेभर वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन करने की तैयारी कर रहे थे। जब सभा हुई सब गुड गोबर कर बैठे। 6 बार के विधायक अमरजीत भगत से माइक छीन लिया गया। नेता मंच से कटाक्ष करते हुए पुराना हिसाब किताब पूरा करते रहे।
कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी के आवाहन पर बिलासपुर में कांग्रेस ने वोट चोर गद्दी छोड़ आंदोलन का ऐलान किया था। महीनेभर से इसकी तैयारी चल रही थी। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं ने मेहनत करके भीड़ भी ठीकठाक जुटा लिए थे। लेकिन मंच में बैठे बड़े नेताओं ने सब मिट्टी पलीद कर दिया। शुरुआत में एकता दिखने6के लिए सचिन पायलट, भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टी एस. सिंहदेव, विजय जांगिड़, डॉ. शिव डहरिया, सत्यनारायण शर्मा, रविंद्र चौबे, धनेंद्र साहू समेत सभी वरिष्ठ नेता एक साथ कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे। लेकिन मंच पर आते ही खींचतान शुरू हो गई।
मंच से पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनावी हार का मुख्य कारण “वोट की चोरी” को बताया। एक तरह से छत्तीसगढ़ की हर पर सफाई देते नजर आए। कहा राज्य से लेकर केंद्र तक चुनाव प्रक्रिया में गड़बड़ियों के चलते पार्टी को करारी हार झेलनी पड़ी। भाषणों के दौरान नेताओं ने अपने ही नेताओं के बयानों पर कटाक्ष करते नजर आए।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के महासमुंद में दिए गए हालिया बयान पर निशाना साधा। जबकि डॉ. शिव डहरिया ने नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत के चमचों वाले बयान का जवाब देते हुए कहा कि कांग्रेस में कोई चम्मच नहीं है, पार्टी के नेता और कार्यकर्ता ही उसकी ताकत हैं।
कार्यक्रम में सबसे अधिक अपमान वरिष्ठ आदिवासी नेता अमरजीत भगत का हो गया। जब मंच पर श्रीभगत भाषण दे रहे थे तभी सचिन पायलट का काफिला कार्यक्रम स्थल पहुंचा। पायलट के पहुंचते ही मंच पर अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच मंच पर प्रदेश प्रभारी जांगिड़ ने भगत के हाथ से माइक छीन लिया और सचिन पायलट ज़िंदाबाद के नारे लगाने लगे। यह घटना पूरे कार्यक्रम में चर्चा का विषय बना रहा। लोग बोलते नजर आए कि 6 बार के विधायक को अपना भाषण पूरा करने का अवसर देना था। कार्यक्रम के अंत में ट्रैफिक को लेकर मुंगेलीनाका चौक में दो गुटों के बीच विवाद हो गया जो चाकूबाजी तक पहुंच गई। हालांकि इस चाकूबाजी में मामूली चोट लगी है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को हिरासत में लिया है। कुल मिलाकर कांग्रेस ने यह कार्यक्रम एक बड़ा मेसेज देने के लिए किया था लेकिन अब गुड़गोबर कर दिया। नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच आपसी मतभेद, अनुशासनहीनता सबके सामने उजागर हो गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
