बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने 15 मवेशियों को तस्करों से बचा लिया है। तस्कर उन्हें उत्तरप्रदेश के बूचड़खाना ले जा रहे थे। पुलिस ने इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है लेकिन गाड़ी का ड्राइवर फरार हो गया। जब पुलिस ने गाड़ी पकड़ा तो 2 भैस ट्राली में मरी हुई मिली और एक गंभीर रूप से घायल थी।
मिली जानकारी के अनुसार 10.09.2025 की रात मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राज मार्ग में रतनपुर की ओर से एक आयशर क० सीजी 04****** मवेशियों को भरकर उत्तर प्रदेश के बूचड़खाना ले जाया जा रहा है। सूचना पर आयशर वाहन का पीछा कर रोका गया। गाड़ी रोकते ही चालक गाडी छोड़कर भाग निकला लेकिन गाड़ी में बैठा एक अन्य व्यक्ति पकड़ा गया। जिसने नाम पता पुछने पर अपना नाम शाहरूख कुरैशी पिता इदरीश कुरैशी, उम्र 25 वर्ष, साकिन दढी हसनपुर, थाना चुसाना, जिला सामली (उ०प्र०) का रहना बताया। जब वाहन की तलाशी ली गई तो ट्राली में कुल 17 नग मवेशी मिले जिसमें 13 नग भैंसा, 02 नग भैंस तथा 02 नग भैंसा मृत अवस्था में गाड़ी के अंदर मिला। आरोपियों ने मवेशियों को बिना चारा पानी के ठूस-ठूसकर भर लिया था। मौके पर गवाहों के सामने पंचनामा तैयार किया गया। शाहरूख कुरैशी से मवेशी रखने, खरीदी बिकी करने एवं परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने के लिए खा गया लेकिन वह कोई वैध दस्तावेज नहीं दे पाया। शाहरूख कुरैशी ने अपने साथीयों के साथ अपराध करना स्वीकार किया। आरोपी के अनुसार 17 नग मवेशी की कीमत करीबन 595000/- रूपये, 01 आयशर वाहन क० सीजी 04 ••••••••कीमती करीबन 1000000/- रूपये, एक रियल मी कंपनी का मोबाईल कीमती करीबन 7000/- रूपये, एक विवो कंपनी का मोबाईल कीमती करीबन 7000/- रूपये कुल जुमला कीमती 1609000/- रूपये को गवाह के सामने जप्त किया गया। आरोपी के खिलाफ छ०ग० कृषक पशु परीरक्षण अधिनियम की धारा 4, 6, 10 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। कार्यवाही मे एसडीओपी कोटा श्रीमती नूपुर उपाध्याय के नेतृत्व मे थाना प्रभारी रतनपुर संजय सिंह राजपूत, बेलगहना प्रभारी उनी राज सिंह, सउनि पवन सिंह एवं आर.महादेव कुजूर, आर मुकेश सूर्यवंशी, आर.अविनाश शर्मा, आर.योगेश पांडे, आर.अभिषेक कश्यप, आर.ओमप्रकाश कश्यप, आर.राजेन्द्र साहू, आर.हरनारायण नेटी, आर.हरिशंकर चन्द्रा शामिल रहे।
Author Profile

Latest entries
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
बिलासपुरSeptember 25, 2026एक तरफ नगर निगम में सामान्य सभा चल रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी रिश्वत ले रहा था, 10 हजार लेते हुए पकड़ा गया
बिलासपुरSeptember 24, 2026फरार बांग्लादेशी को STF ने पकड़ा, रह रहा था 2007 से, बनवा लिया था जाती और निवास प्रमाण पत्र, 9वीं क्लास की अंकसूची भी बनवा लिया
बिलासपुरSeptember 23, 2026रेलवे ने कमाए 20 दिन में 3 करोड़ अतिरिक्त, 44 हजार बेटिकट यात्रा करने वालों को पकड़ा
