बिलासपुर। पुलिस लाइन में किराए की गाड़ियां लगवाने के नाम पर 39.64 लाख रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। सिविल लाइन पुलिस ने कंपनी के पार्टनर किशोर शर्मा, केयर टेकर रूपेंद्र शुक्ला, उसकी पत्नी श्रद्धा शुक्ला और अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
बिरकोना निवासी चिकन व्यवसायी कन्हैया लाल धीवर ने SSP रजनेश सिंह से शिकायत करते हुए बताया था कि उनकी पहचान पल्लवी ट्रेवल्स और राधा रानी ट्रेवल्स के पार्टनर सह मैनेजर किशोर शर्मा से हुई थी। इसके बाद राधा रानी ट्रेवल्स के केयर टेकर रूपेंद्र शुक्ला और उनकी पत्नी श्रद्धा शुक्ला ने उन्हें भरोसा दिलाया कि पुलिस विभाग में बोलेरो, स्कॉर्पियो और इनोवा जैसी गाड़ियां लगाने पर हर महीने 60 हजार से 1 लाख रुपए तक का किराया मिलेगा। उन्होंने यह भी कहा कि गाड़ी चलाने के लिए एक महीने के किराए के बराबर डिपॉजिट देना होगा और भुगतान दो महीने बाद किया जाएगा। झांसे में आकर कन्हैया लाल धीवर समेत दर्जन भर से अधिक लोगों ने गाड़िया खरीद ली और पुलिस लाइन में उसे लगने के लिए किशोर और रूपेंद्र को ऑनलाइन व नकद भुगतान कर दिया।
इन लोगो ने कुछ गाड़ियां पुलिस लाइन में लगाईं भी और कुछ गाड़ियां निजी उपयोग के लिए ले लीं। कई वाहनों को तो लगाया ही नहीं। इसके बाद भुगतान को लेकर भारी शिकायतें आने लगीं। सिर्फ कुछ लोगों को आंशिक रकम दी गई, बाकी को टालमटोल किया गया। इस तरह तीनों ने कुल 39.64 लाख रुपए की ठगी कर ली। पीड़ितों ने इसकी शिकायत सप्ताभर पहले एसएसपी रजनेश सिंह से की थी। उन्होंने मामले की जांच करने के निर्देश दिए थे और सख्ती से कार्रवाई करने के लिए कहा था। जिसके बाद पुलिस ने जांच कर ट्रेवल्स कंपनी के पार्टनर किशोर शर्मा, केयर टेकर रूपेंद्र शुक्ला, उसकी पत्नी श्रद्धा शुक्ला और अन्य के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
