धमतरी। कोरोना पॉजिटिव आने के बाद भी चार लोग गांव में घूम रहे थे। पंचायत सचिव ने उन्हें क्वांरटाइन सेंटर जाने के लिए कहा था लेकिन वो नहीं गए। अब पुलिस ने चारों के खिलाफ जुर्मदर्ज कर लिया है और चारो को क्वांरटाइन सेंटर भेज दिया है।
ग्राम डाभा के चार लोगों की रिपोर्ट को कोरोना पॉजिटिव के रुप में आने के बाद ग्राम सचिव ने उन्हें क्वांरटाइन सेंटर जाने की हिदायत दी थी लेकिन वे वहां से जाने से इंकार करते हुए गांव में घूमने लगे। इसके बाद ग्राम सचिव ने इसकी जानकारी मगरलोड पुलिस को दी और पुलिस चारों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करते उन्हें क्वांरटाइन सेंटर भेज दिया गया, वहां से आने के बाद इनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। धमतरी जिले के मगरलोड ब्लाक अंतर्गत ग्राम पंचायत डाभा के सचिव दूजराम ध्रुव ने 13 अप्रैल को थाना मगरलोड में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रशासन द्वारा कोविड-19 संक्रमित व्यक्तियों के लिए प्राथमिक शाला डाभा को क्वॉरेंटाइन सेंटर बनाया गया है। जहां मोहनलाल गायकवाड़ पुत्र बाबूलाल गायकवाड़, दानेश्वर गायकवाड़ पुत्र सखाराम गायकवाड़, नीलम बाई सतनामी पत्नी दानेश्वर सतनामी एवं ठम्मन लाल साहू पुत्र मानसिंग साहू की कोरोना परीक्षण रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उन्हें क्वारंटाइन सेंटर में जाने के लिए समझाइश दी गई। समझाने के बाद भी चारों क्वारंटाइन सेंटर नहीं गए। बार-बार समझाइश देने के बाद भी क्वारंटाइन सेंटर जाने के लिए तैयार नहीं हुए और गांव के बाहर घूमने लगे। इससे परेशान ग्राम सचिव ने मगरलोड थाने को इसकी जानकारी दी और थाने का स्टाफ तत्काल गांव पहुंचा और चोरों को हिरासत में लेकर क्वारंटाइन सेंटर लेकर पहुंचे, जहां कोरोना वायरस से ठीक होने के बाद इनके खिलाफ धारा 269, 270, 34 भादवि के तहत कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 11, 2026स्ट्रीट पोल लगाते समय बड़ा हादसा, 5 मजदूर करंट से झुलसे, सामने आई ठकेदार की गंभीर लापरवाही
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
