रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के पचपेड़ी नाका चौक स्थित राजधानी हॉस्पिटल में शनिवार शाम को अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट से लगी आग इतनी भीषण थी कि अफरा-तफरी में मरीजों को स्ट्रेचर में डालकर अस्पताल के बाहर निकाला गया। घटना में पांच मरीजों की मौत होने की जानकारी आ रही है। हालांकि मौत को लेकर अस्पताल प्रबंधन या जिला प्रशासन की ओर से कोई अधिकृत जानकारी नही दी गई है।

पचपेड़ी नाका स्थित राजधानी अस्पताल को कोविड केयर हॉस्पिटल भी बनाया गया है। शनिवार को यहां के आईसीयू रूम में लगे पंखे में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बताया जा रहा है कि शुरुआत में अस्पताल प्रबंधन ने आग को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई और इसने भीषण रूप ले लिया। आग की वजह से अस्पताल के सभी कमरों में धुआं भर गया। इसके चलते यहां भर्ती मरीजों का दम घुटने लगा। परिजनों ने हॉस्पिटल में लगे कांच को तोड़कर धुआं बाहर निकलने की जगह बनाई। वार्ड में करीब 30 मरीज भर्ती थे। अफरा-तफरी के बीच सभी मरीजों को अस्पताल से बाहर निकाला गया और दूसरे वार्ड में शिफ्ट किया गया है। दुर्घटना में आग से जलने से रमेश साहू ईश्वर राव, वंदना गजमाला और देविका सोनकर की दम घुटने से मौत होने की जानकारी मिली है। घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर एस भारती दासन और एसपी अजय यादव मौके पर पहुंच गए थे।

प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यजनक बताया है। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत सभी लोगों के परिजनों को 4- 4 लाख रुपए की सहायता राशि देने की घोषणा भी की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 25, 2026सावन के अंतिम सोमवार को जैताई मां की पावन धरा पर हुआ भव्य धार्मिक आयोजन
बिलासपुरAugust 25, 20262 हजार लोगों ने पीएम आवास का पैसा लिया लेकिन काम शुरू नहीं किया, अब होगी कार्रवाई, गांवों के सरपंच भी आए रडार में
बिलासपुरAugust 24, 2026बिलासपुर के विकास के लिए अब चुप नहीं बैठेंगे, जरूरत पड़ी तो हक की लड़ाई सड़क पर लड़ेंगे- प्रवीण झा
बिलासपुरAugust 24, 2026ATR में युवक पर बाघिन का हमला, हो गई मौत, क्या वन विभाग को बाघिन के मूवमेंट की जानकारी नहीं थी ?
