गरियाबंद। जिले से भ्रष्टाचार का बड़ा मामला सामने आया है। नगर पालिका गरियाबंद में पदस्थ इंजीनियर संजय मोटवानी को एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इंजीनियर के खिलाफ एक ठेकेदार ने ACB से शिकायत किया था।
मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ठेकेदार अजय गायकवाड़ ACB से शिकायत किया था कि सहायक अभियंता संजय मोटवानी पुराने शौचालय निर्माण कार्य का फाइनल बिल पास करने के लिए 1 लाख 30 हजार रुपये रिश्वत की मांग कर रहे है। जबकि कुल बिल ही ढाई लाख रुपए है। बार बार मिन्नत करने के बाद भी इंजीनियर नही मान रहे है। शिकायत मिलने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो ने सहायक अभियंता के ट्रैप के लिए पूरा योजना बनाया। इंजीनियर ने ठेकेदार से पहले किश्त के रूप में 30 हजार रुपये मांगे थे। ठेकेदार को सहायक अभियंता ने साईं गार्डन के पास बुलाया। सहायक अभियंता अपनी निजी कार में आए और ठेकेदार को कार में बिठाकर रिश्वत की राशि कार की डिक्की में रखवाया। जैसे ही लेन-देन पूरा हुआ, ACB की टीम ने मौके पर पहुंचकर इंजीनियर को दबोच लिया और रिश्वत की राशि बरामद कर ली। इसके बाद ACB ने इंजीनियर को हिरासत में लेकर नगर पालिका कार्यालय ले गया, जहां शौचालय निर्माण से जुड़ी फाइलों की गहन जांच की गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
