रायपुर। शराब घोटाला और DMF राशि की भारी अनियमितता को लेकर ACB/EOW ने प्रदेश के रायपुर, बिलासपुर, अंबिकापुर, कोंडागांव, जगदलपुर समेत कई जिलों में छापामार कार्रवाई की है। टिम ने बिलासपुर में अनिल टुटेजा के चाचा अशोक टुटेजा के ठिकानों पर छापामार कार्रवाई की है।
छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए ACB और EOW की टिम ने रविवार सुबह राज्य के कई शहरों में 18 से ज़्यादा ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की है। यह बड़ी कार्रवाई DMF (जिला खनिज न्यास) और आबकारी विभाग के शराब घोटाला से संबंधित मामलों की जांच के लिए की गई है।
एसीबी ईओडब्ल्यू की टीमों ने जिन प्रमुख लोगों और ठिकानों को निशाना बनाया है उनमें हरपाल अरोड़ा है जो DMF घोटाले से जुड़े होने की जानकारी हैं। इसी तरह पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास के रामाग्रीन्स से संबंधित, इनके रायपुर स्थित ठिकाने पर भी छापा पड़ा है। उनके घर से अहम दस्तावेज मिलने की संभावना है। बिलासपुर में पूर्व IAS अनिल टुटेजा के चाचा अशोक टूटेजा के कई ठिकानों पर भी छापामार कार्रवाई की गई है। पिछले 10 – 15 साल में अशोक टुटेजा ने बिलासपुर में करोड़ो रुपए की बेशकीमती जमीन क्रय की है। यही नहीं उनमें कमर्शियल बिल्डिंग भी खड़ा किया है। रायपुर के कचना क्षेत्र में भी तीन अलग अलग ठिकानों पर भी ACB की जांच चल रही है। इसी तरह सरगुजा में EOW-ACB की टीम ने पशु चिकित्सक डॉ तनवीर अहमद और सत्तीपारा निवासी सप्लायर अमित अग्रवाल, बलरामपुर जिले के राजपुर में मनोज अग्रवाल के ठिकानों पर छापेमारी की है। इसके साथ ही बलरामपुर में व्यवसायी मनोज अग्रवाल के निवास पर भी कार्रवाई की गई है। जानकारी के अनुसार ACB/EOW की टीमों ने अब तक कई अहम दस्तावेज, लेनदेन के रिकॉर्ड और डिजिटल डेटा जब्त किए हैं। जिससे बड़े खुलासा होने की उम्मीद है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
