बिलासपुर। मकान बेचने के नाम पर 40 लाख की ठगी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बैंक में बंधक मकान का फर्जी इकरारनामा बनाकर शिकार बनाया है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि सूर्या बिहार सरकंडा निवासी अजीत शुक्ला पिता जे.एल. शुक्ला उम्र 57 वर्ष ने 22.11.2025 को सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसका परिचय दिनेश प्रताप सिंह के साथ है। जिससे भेंट मुलाकात होते रहता था। परिचय होने के कारण दिनेश प्रताप सिंह ने अप्रैल 2024 में भास्कर त्रिपाठी नामक व्यक्ति से अपने निवास में मिलवाया। उसने बताया कि वह एसईसीएल कोरबा में कार्यरत् है जिसका मकान विवेकानंद नगर मोपका में है। उस मकान को वह बेचना चाहता है। मकान देखने के बाद मैंने खरीदी करने का ईच्छा जताया। उसके बाद भास्कर त्रिपाठी ने मकान को बेचने के लिए मुझसे 50 रू. के स्टाम्प पेपर में दिनांक 26.04.2024 को इकरारनामा तैयार कराया। इकरारनामा में 3 माह के भीतर रजिस्ट्री कराने का उल्लेख था। इकरारनामा में दिनेश प्रताप सिंह और अरूण सिंह ने गवाह के रूप में हस्ताक्षर किए। इकरारनामा होने के बाद उसने भास्कर प्रसाद त्रिपाठी को 36 लाख रूपये ऑनलाईन दिया। लेकिन भास्कर त्रिपाठी ने रकम लेने के बाद भी रजिस्ट्री नहीं कराया। समय अवधि समाप्त होने पर भास्कर त्रिपाठी और दिनेश प्रताप सिंह ने मिलकर 40 लाख रूपये लेनदेन का फर्जी इकरारनामा तैयार कर लिया। बाद में पता चला कि भास्कर त्रिपाठी का उक्त मकान बैंक में बंधक है। जिसकी जानकारी दिये बिना ही दिनेश प्रताप सिंह एवं भास्कर प्रसाद त्रिपाठी मिलकर बिना नामांतरण कराया। बिक्री करने का इकरारनामा तैयार कर रकम लेकर धोखाधड़ी किये हैं। प्रार्थी के तिरपोर्ट पर अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) को अवगत कराया गया। जिनके द्वारा आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिया। उनके निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं सी.एस.पी (सिविल लाईन/सरकंडा) निमितेश सिंह के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. प्रदीप आर्य के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर जूर्म स्वीकार कर लिया। आरोपियों को विधिवत् 22.11.2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
00 आरोपी के नाम
1. भास्कर प्रसाद त्रिपाठी पिता भागवत प्रसाद त्रिपाठी उम्र 56 वर्ष निवासी विवेकानंद नगर फेस 2 मोपका, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. दिनेश प्रताप सिंह ठाकुर पिता स्व. ईश्वरी सिंह ठाकुर उम्र 66 वर्ष, निवासी शिवम सिटी राजकिशोर नगर सरकण्डा, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
