बिलासपुर। पांच सूत्रीय मांग को लेकर 27 नवंबर को कांग्रेस के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव करने वाले है। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी करेंगे। केशरवानी का कहना है कि जिले में सड़को की हालत बदतर है और मंत्री केवल घोषणावीर साबित हो रहे है
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी ने कहा कि ज़िले की सड़कों की हालत बेहद खराब है। बिलासपुर जिले की सड़कें भी बदतर है। इसी सड़क पर लोग आवाजाही कर रहे हैं। खस्ताहाल सड़कों के कारण लोगों का आना जाना मुश्किल हो गया है। सिर्फ़ बीजेपी के विधायक घोषणा वीर हो हुए है , चेतावनी के बाद भी सड़कें सुधर नहीं रही है। बिजली बिल से लोगों की परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ़ गई है। आर्थिक बाेझ के कारण निचले तबके के साथ ही सामान्य वर्ग के लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। ऐसा कोई घर नहीं है जहां बिजली बिल के कारण परेशानी ना बढ़ा हो। तीन से चार गुना अधिक बिल ने लोगों को आर्थिक रूप से बेहाल कर दिया है। धान खरीदी में जिस तरह अव्यवस्था का आलम है इससे किसान परेशान है। किसानों को समय पर टोकन नहीं मिल पा रहा है। धान बेचने के लिए किसान चक्कर काट रहे हैं। उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। जिन जगहों पर गरीब झोपड़ी बनाकर परिवार सहित रह रहे हैं अतिक्रमण और बेजाकब्जा के नाम पर प्रशासन बुलडोजर चला रहा है। इससे गरीबों के सामने आवास की समस्या उठ खड़ी हुई है। बिलासपुर जिले में जमीन की रजिस्ट्री अघाेषित रूप से रोक दी गई है। भूमि एवं भवन की रजिस्ट्री दरों में बेतहाशा वृद्ध कर दी गई है। इसके विरोध मे जिलेभर के कांग्रेसजन किसानों के साथ मिलकर कलेक्टोरेट का घेराव करेंगे।
00 जिलेभर में चला बैठकों का दौर
कलेक्टोरेट के जंगी घेराव को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी बीते दो दिनों से जिले के दौरे पर है। ब्लाक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों की बैठकें ले रहे हैं और कलेक्टोरेट घेराव के लिए रणनीति बना रहे हैं। ब्लाक कांग्रेस की बैठक के दोरान जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी आम लोगों के साथ ही किसानों को घेराव में शामिल होने संपर्क करने की बात भी कह रहे हैं।
00 इन मांगों के समर्थन में करेंगे कलेक्टोरेट का घेराव
1. ज़िले की सड़कों की जर्जर व ख़स्ताहाल दुर्दशा के विरोध में
2. बिजली बिल के नाम से आम जनों से हो रही बेहिसाब लूट के विरोध में
3. धान खरीदी में व्याप्त भारी अव्यवस्था और दर – दर भटक रहे किसानों की बदहाली के विरोध में
4. सिर्फ बिलासपुर जिले में छोटे जमीन की रजिस्ट्री में अघोषित रोक एवं भूमि – भवन की रजिस्ट्री दरों में बेतहाशा वृद्धि के विरोध में
5. गरीबों के बरसों पुराने झोपड़ियों में बुलडोजर चलाने के विरोध में
00 क्या कहते है जिला अध्यक्ष
आम आदमी से लेकर अन्नदाता किसान भारी परेशान हैं। जर्जर सड़क ने लोगों का जीना और भी मुश्किल कर दिया है। धान खरीदी केंद्रों में व्याप्त अव्यस्था ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। समय पर किसान धान नहीं बेच पा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत तीन से चार गुना हर महीने की बिजली बिल ने बढ़ुा दी है। आम आदमी को आशियाना लेने और बनाने का सपना चकना चूर हो रहा है। इन सब ज्वलंत मुद्दों को सामने रखकर कलेक्टोरेट का घेराव करेंगे। कलेक्टर को सीएम के नाम ज्ञापन में इन मुद्दों के जल्द समाधान की मांग करेंगे। समस्या का हल ना निकलने पर कांग्रेस सड़क की लड़ाई लड़ेगी।
विजय केशरवानी, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 3, 20262.50 लाख को 02 करोड बनाने का दिया गया झांसा, 3 महिला दो पुरुष गिरफ्तार
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
