बिलासपुर। गैस सिलेंडर का अवैध व्यवसाय करने वालों पर तोरवा पुलिस बड़ी कार्यवाही है। पुलिस ने अलग अलग कंपनियों के 86 नग सिलेंडर जप्त किए है और 02 लोगों को गिरफार किया है। मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 26.11.2025 को पुलिस को सूचना मिली कि तोरवा थाना क्षेत्र के सिंधी कालोनी हेमुनगर में अजय मेघानी अवैध रूप से घरेलू सिलेडर का अवैध व्यापार कर रहे है। सिलेंडरों को बहुत अधिक दामो मेें ब्रिकी किया जा रहा हैं। सूचना पर तोरवा पुलिस के द्वारा तस्दीकी हेतु टीम के साथ रवाना हुआ। हेमुनगर तोरवा में झुलेलाल चूक के पास एक मकान में दबिश दिया। वहां दो व्यक्ति मिले एवं भारी मात्रा में घरेलू गैस सिलेंडर अलग अलग कंपनी का भंडारण होना पाया गया। दोनो का नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय मेघानी एवं सुनिल कुमार थारवानी बताया और दोनो में सिंघी मोहल्ला हेमुनगर का निवासी बताया। दोनो में से किसी ने भी घरेलू गैस सिलेंडर भंडारण एवं बिक्री के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही कर पाए। पुलिस ने इस कार्रवाई ने कुल 86 नग घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जप्त किए। जिसमें 43 नग भरा हुआ एवं 43 नग खाली था। आरोपीयो के द्वारा आवश्यक वस्तु अधिनियम के विपरीत अधिक लाभ अर्जित करने के लिए ब्लेक में घरेलू सिलेंडर विक्रय करना पाया गया और अवैध भंडारण पर दोनो आरोपीयो को गिरफतार किया गया हैं।
00 जप्त समाग्री –
1 – LPG गैस इण्डेन कंपनी का सिलेंडर घरेलू 09 नग भरा हुआ,
2 – भारत गैस कंपनी का घरेलू 29 नग भरा हुआ,खाली सिंलेडर 25 नग,
3 – कामर्शियल सिलेंडर 05 नग भरा, HP गैस कंपनी का सिलेंडर घरेलू 15 खाली,
4 – कामर्शियल सिलेंडर 03 नग खाली – कुल 86 नग सिलेंडर जिसमें 43 नग भरा व 43 नग खाली, सिलेंडर की कीमत 1,80,000 रूपयें एवं गैस की कीमत 43000 रूपयें
कुल जुमला 2,23,000 रूपयें ।
00 गिरफतार आरोपी
01.अजय मेघानी पिता हीरानंद मेघानी उम्र 35 वर्ष साकिन हेमु नगर अशोक विधानी के घर के पीछे थाना तोरवा जिला बिलासपुर
02.सुनिल कुमार थावरानी पिता मदन लाल थावरानी उम्र 49 वर्ष साकिन सिंधी मोहल्ला हेमू नगर तोरवा बिलासपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
