बिलासपुर। सिविल लाइन थाने में कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय पाण्डे, विजय केशरवानी, शादाब खान सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ धारा 190, 191(2), 126(2) और 352 के तहत जुर्म दर्ज किया है। थाने में यह जुर्म भाजयुमो की शिकायत पर की है। भाजयुमो का आरोप है कि इस प्रदर्शन में मुख्यमंत्री का अपमान किया गया है। कांग्रेस का यह प्रदर्शन सड़कों की बदहाली, बेतहाशा बिजली बिल, धान खरीदी सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर किया गया था।
गुरुवार को कांग्रेस के घेराव के बाद शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी, भाजयुमो ने बड़ी संख्या में सिविल लाइन थाने का घेराव किया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष निखिल केशरवानी ने सिविल लाइन थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई। भाजयुमो ने अपनी शिकायत में कहा है कि विरोध जताना लोकतांत्रिक अधिकार है। लेकिन मुख्यमंत्री के पोस्टर के साथ अमर्यादित व्यवहार करना अस्वीकार्य है। इसलिए दोषियों पर कठोर कार्रवाई की जाय। भाजयुमो की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय पाण्डे, विजय केशरवानी, शादाब खान सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के विरुद्ध धारा 190, 191(2), 126(2) और 352 के तहत अपराध दर्ज किया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद जिले की राजनीतिक गरमा गई है। बता दें कि कांग्रेस का यह प्रदर्शन सड़कों की बदहाली, बेतहाशा बिजली बिलों, धान खरीदी सहित कई मुद्दों को लेकर किया गया था। कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में नेहरू चौक पहुंचे थे, जहां उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई थी। पुलिस और जिला प्रशासन ने प्रदर्शन को फेल करने पूरी ताकत झोंक दी थी। इसके कवजूद बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता नेहरू चौक में पहुंच गए थे और उग्र प्रदर्शन को सफल बना दिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
