बिलासपुर। कांग्रेस ने प्रदेश के 41 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति है। संगठन के इस बड़े बदलाव का असर बिलासपुर जिले में हुआ है। यहां पर कांग्रेस ने जिला ग्रामीण अध्यक्ष की जिम्मेदारी महेंद्र गंगोत्री को और शहर अध्यक्ष की जिम्मेदारी सिद्धांशु मिश्रा को दी है। सूची जारी होने के बाद आज दोनो अध्यक्षों को विजय केशरवानी ने कांग्रेस भवन पहुंचकर बधाई दी।
पिछले कई दिनों से कांग्रेस जिला अध्यक्षों की सूची को लेकर चर्चा हो रही थी। चर्चा में कई नेताओं के नाम सामने आ रहे थे। लेकिन कांग्रेस ने नियुक्ति की जो सूची जारी की है उसको देखकर पार्टी के कई नेता चौक गए है। जारी सूची में कांग्रेस ने महेंद्र गंगोत्री को जिला ग्रामीण अध्यक्ष और सिद्धांशु मिश्रा को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। सूची जारी होने के बाद दोनों के समर्थकों में जबरदस्त उत्साह नजर आया। शनिवार को दोनों अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस भवन पहुंचे। उन्हें बधाई देने के लिए ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी भी पहुंचे और दोनो को बधाई दी। आपको बधाई दे पिछले 8 सालों से विजय केशरवानी ग्रामीण अध्यक्ष है। कांग्रेस के नवनियुक्त ग्रामीण जिला अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी ने बहुत सोच समझके यह जिम्मेदारी दी है। मेरी नियुक्ति को लेकर पिछड़ा वर्ग में कोई नाराजगी होगी ऐसा नहीं लग रहा है। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने सभी वर्ग के लोगों को संगठन और टिकट में अवसर देती है। इसी तरह शहर अध्यक्ष सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने उसे बड़ी जिम्मेदारी दी है। भारतीय जनता पार्टी की सरकार बड़ी चतुराई के साथ जनता की आंखों में धूल झोंककर धोखा दे रही है। हम उनके इस चतुराई को जनता तक पहुंचाएंगे। बूथ में जाकर, वार्डों में जाकर भाजपा की दमनकारी नीतियों को बताया जाएगा। आंदोलन करने वाले नेताओं के खिलाफ किए गए FIR पर उन्होंने कहा कि कोई भी आंदोलन मर्यादा के हिसाब से होना चाहिए। लेकिन भाजपा और भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने भी आंदोलन के दौरान कांग्रेस नेताओं के पोस्टरों पर जूते मारे, उनके पोस्टर जलाया हमने तो नहीं कहा कि इनके खिलाफ जुर्म दर्ज किया जाए। लेकिन भाजपा ने FIR करा दिया। भाजपा को सोचना चाहिए कि उनकी सरकार को लेकर लोग इतने गुस्से में क्यों है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
