बिलासपुर। जिला सहकारी बैंक के एक ब्रांच से गंभीर मामला सामने आ रहा है। शाखा से एक मृत किसान के खाते से लाखों रुपए निकाले गए है। जबकि मृत किसान के परिजन मृत की जानकारी पहले ही ब्रांच में दे चुके थे। पैसे के इस निकासी में ब्रांच मैनेजर की भूमिका संदिग्ध बताया जा रहा है।
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की एक ब्रांच बेलसरी में भी है। यहां सैकड़ों किसानों के खाते है। धान बेचने के बाद किसानों का पैसा उनके खातों में जमा होता है। इस ब्रांच से एक गंभीर मामला सामने आ रहा है। पदुमराम सतनामी नाम के किसान की मृत्यु 26 नवंबर 2021 को हो गई है। लेकिन उसके खाते 2023 तक पास निकलता रहा। यही नहीं किसान के खाते से दूसरे के खाते में पैसा ट्रांसफर होता रहा। मृत किसान भगत सिंह आजाद नगर, तिफरा (बिलासपुर) का निवासी था, उसका खाता तखतपुर के बेलसरी शाखा में संचालित होता था। अब सवाल ये उठ रहा है कि मृत किसान के खाते से पैसा कौन निकलता रहा ? निकासी फार्म में मृत किसान का दस्तखत/अंगूठा कौन लगाता रहा ? पैसा भी दो – चार हजार रुपए नहीं निकाला गया है। लगभग 7 लाख रुपए निकाला गया है। मृत किसान के परिजन की माने तो किसान के मौत की जानकारी तत्काल ही शाखा में दी गई थी। इसके बावजूद उनका खाता न केवल चालू रखा गया, बल्कि उसमें आने वाली राशि और होने वाली निकासी दोनों बिना किसी व्यवधान के चलते रहे। और तो और किसान की मौत के मात्र चार दिन बाद यानी 29 नवंबर 2021 को भी खाते से बड़ी राशि निकाली गई। परिजनों को इस निकासी की न तो कोई जानकारी दी गई, न ही खाते को मृतक खाते के नियमों के तहत बंद किया गया। जबकि नियम है कि खातेदार की मृत्यु के बाद खाता बंद कर दिया जाता है। नॉमिनी को कागजी कार्रवाई करने के बाद किया जाता है। नॉमिनी को प्रमाणित दस्तावेज जमा करना पड़ता है। इसके बाद ही उसे खाते में जमा राशि निकालके दिया जाता है। लेकिन बेलसरी शाखा में ठीक उलटा हुआ और खाता सालों तक चलता रहा। यही नहीं निकासी और पैसे का ट्रांसफर भी होता रहा। जिला सहकारी बैंक के CEO प्रभात मिश्रा का कहना है कि मृत किसानों के खातों की जांच पहले से चल रही है। सहकारी बैंक भी जल्द इस मामले की जांच कराएगी। गड़बड़ी सामने आने पर जिम्मेदार अधिकारी पर कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
