रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ रेलवे स्टेशन में RPF के हेड कॉन्स्टेबल ने अपने ही साथी दूसरे हेड कांस्टेबल को गोली मार दी है। गोली लगने से हेड कांस्टेबल पीके मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई। गोली चलाने वाले जवान का नाम एस लादेर है। वह जांजगीर-चांपा का रहने वाला है। मृतक हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा मध्यप्रदेश के रीवा जिले का रहने वाले थे।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा रायगढ़ से किरोड़ीमल तक पेट्रोलिंग ड्यूटी पर थे। रात में पेट्रोलिंग पूरी कर वे थाना पहुंचे थे। इस दौरान आरोपी एस लादेर TA (टेलीफोन अटेंड) ड्यूटी में था। दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और आरोपी ने थाना में रखी पिस्टल से पीके मिश्रा के सिर पर 4 राउंड फायर कर दिया। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर थाना और प्लेटफॉर्म एक में ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया। गोली की आवाज सुनकर थाने में मौजूद अन्य जवान उस तरफ दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस दौरान स्टेशन में बैठे यात्रियों से लेकर स्टॉल संचालकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही रायगढ़ आरपीएफ और स्थानीय पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। टीम ने वहां से साक्ष्य जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों हेड कांस्टेबल बैचमेट थे। दोनों की ज्वॉइनिंग 2001 में हुई थी और वे एक ही बैच के थे। उनकी ड्यूटी रात में लगी थी। दोनों दोस्त थे, लेकिन छोटी-छोटी बातों पर दोनों की विचारधारा नहीं मिलती थी। तड़के करीब 4 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। इसी दौरान दरवाजे के बाहर से एस लादेर ने पीके मिश्रा के सिर पर 4 राउंड फायर कर दिए। GRP पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान वह हाथ जोड़कर रोते हुए दिखा। आरोपी हेड कॉन्स्टेबल एस लादेर जांजगीर के भाटापारा का रहने वाला है और उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मृतक पीके मिश्रा अनूपपुर से करीब साढ़े तीन साल पहले रायगढ़ ट्रांसफर होकर आए थे। रायगढ़ में अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी और बेटी वहीं रहती थीं, जबकि बेटा हैदराबाद में पढ़ाई कर रहा है। आरोपी एस लादेर भी अपनी पत्नी और एक बच्चे के साथ रायगढ़ में रह रहा था, जबकि उसकी बेटी और बेटा जांजगीर के भाटापारा में रहते हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
बिलासपुरMarch 18, 2026बाघ और तेंदुआ के शिकार में डिप्टी रेंजर समेत 9 शिकारी गिरफ्तार, खाल और नाख़ून जप्त
बिलासपुरMarch 18, 2026गैस सिलेंडर की कालाबाजारी : खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 365 सिलेंडर जप्त
UncategorizedMarch 17, 2026SDM ने बेजा कब्जा के अपिल आवेदन को किया खारिज, हाईकोर्ट के निर्देशों का हुआ पालन, कोटवारी जमीनों पर दुकान- मकान बनाकर बेचने वाले भू माफियाओं में हड़कंप
