बीजापुर। दंतेवाड़ा-बीजापुर बॉर्डर में जवानों ने 12 नक्सलियों को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ में DRG के 3 जवान भी शहीद हुए हैं। जिनके पार्थिव शरीर मॉर्च्युरी में रखे गए हैं। मुठभेड़ स्थल से जवानों ने भारी मात्रा में गोला – बारूद और हथियार भी जप्त किया है। देर शाम तक जवान जंगल में सर्च कर रहे थे जिससे मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।
बस्तर के आईजी सुंदरराज पट्टलिंगम ने स्थानीय पत्रकारों को बताया कि बुधवार सुबह 9 बजे डीआरजी दंतेवाड़ा–बीजापुर, STF, CRPF और काेबरा बटालियन की संयुक्त टीम इलाके में सर्च ऑपरेशन के लिए रवाना हुई थी। अभियान के दौरान नक्सलियों ने जवानों के ऊपर फायरिंग शुरू कर दिया। जिसका जवानों ने भी जवाब देना शुरू कर दिया। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने आक्रामक कार्रवाई करते हुए 12 नक्सलियों काे ढेर कर दिया। इस मुठभेड़ में DRG बीजापुर के तीन जवान प्रधान आरक्षक मोनू वडाड़ी एवं आरक्षक दुकारू गोंडे एवं रमेश सोड़ी शहीद हाे गए। जबकि दाे जवान सोमदेव यादव और एक अन्य घायल हाे गए। फिलहाल दाेनाें घायल जवान खतरे से बाहर हैं।
जवानों ने एनकाउंटर वाली जगह से सर्चिंग के दौरान SLR राइफल, 303 राइफल और गोला-बारूद भी बरामद किया है। मारे गए नक्सलियों की पहचान की जा रही है। इलाके को सील कर दिया गया है। जवानों को सहयोग करने के लिए बैकअप पार्टी भेजी गई है। ऑपरेशन अभी भी जारी है इसलिए मरने वाले नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
