शिवरीनारायण। प्रोफेसर का अपहरण कर 25 लाख रुपए मांगने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ़्तार किया है। आरोपियों में एक नाबालिग है। आरोपियों ने प्रोफेसर से 14 लाख रुपए निकलवा चुके थे। बताया जा रहा है कि इस घटना का मास्टर माइंड एक शिक्षक और एक सी एफ का जान है।
मिली जानकारी के अनुसार प्रोफेसर रामकुमार सिंह कंवर ने 1 दिसंबर 2025 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28 नवंबर 2025 को उन्हें कुछ लोगों ने फोन कर खरौद बुलाया और फिर उनका अपहरण कर लिया। आरोपियों ने उनसे 25 लाख रुपये की मांग की और मारपीट करते हुए उनका न्यूड वीडियो बना लिया। साथ ही धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए तो वीडियो वायरल कर देंगे। जिसकी सूचना रिपोर्ट पर थाना शिवरीनारायण में आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 140(2), 308(2), 309(6), 61(2) भारतीय न्याय संहिता के तहत जुर्म दर्ज किया गया है। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में थाना शिवरीनारायण पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तत्काल घटना स्थल पहुंचकर आस पास के लोगों से बारीकी से पूछताछ किया। आरोपियों की पतासाजी करने के लिए अलग अलग टीम रवाना किया गया। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के कुशल मार्गदर्शन में सभी आरोपियों को पकड़ा गया। सभी को हिरासत में लेकर शिनाख्ती की कार्रवाई कराने के पश्चात पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं 5 नग मोबाइल भी जप्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपियों ने प्रोफेसर से 14 लाख रुपए निकलवा चुके थे।
00 गिरफ्तार आरोपी
01. करन दिनकर पिता पुनीराम दिनकर उम्र 29 वर्ष निवासी खाल्हेपारा वार्ड नं.09 भवतरा थाना शिवरीनारायण
02. अरूण मनहर पिता कमलसाय मनहर उम्र 19 साल निवासी कुथुर थाना पामगढ़
03. श्यामजी सिन्हा पिता कोमल सिंन्हा उम्र 24 वर्ष नि. अंबेडकर चौक रहसबेड़ा वार्ड नं. 15 अकलतरा थाना अकलतरा जिला जांजगीर चांपा
04. कार्तिकेश्वर रात्रे पिता गणेशराम रात्रे उम्र 35 वर्ष निवासी खैरा थाना कसडोल जिला बलौदाबाजार हा०मु० हा०मु० चेउडीह वृद्धविहार थाना पामगढ जिला जांजगीर चांपा
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी शिवरीनारायण, निरीक्षक सागर पाठक, प्रधान आरक्षक विवेक सिंह साइबर सेल , सहायक उपनिरीक्षक रामप्रसाद बघेल एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
