धमतरी। जिले के मगरलोड में मोमोज खाने के बाद 18 लोगों की तबीयत बिगड़ गई है। इनमें 13 नाबालिग बच्चे और 5 अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी को उल्टी-दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मामला मगरलोड ब्लॉक के मेघा गांव का है। जहां मोमोज खाने के बाद आसपास के 9 गांवों के लोग बीमार पड़ गए। इनमें भैंसमुंडी, बेलरदोना, मगरलोड, मेघा, अरौद, गिरौद, खैरझिटी, भोथीडीह और जामली के लोग शामिल हैं। 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक चार दिनों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मगरलोड में पेट दर्द, उल्टी-दस्त के कुल 18 मरीज भर्ती हुए। मरीजों के परिजनों ने बताया कि मेघा चौक बैंक के पास नेपाली मोमोज खाने से उनकी तबीयत खराब हुई थी। बीमार हुए लोगों में 18 वर्ष से कम उम्र के 13 बच्चे और 18 वर्ष से अधिक उम्र के 5 व्यक्ति शामिल हैं। अधिकांश मरीजों को उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गई है। हालांकि 3 दिसंबर को भी चार लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती थे, जिनका इलाज जारी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने क्षेत्र में मौखिक रूप से मोमोज बेचने पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही स्थानीय प्रशासन ने क्षेत्र को अलर्ट घोषित करते हुए लोगों से अपील की है कि फिलहाल बाहरी ठेलों में बिकने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन न करें और किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
