बिलासपुर। धान खरीदी केंद्र के फड़ प्रभारी, बारदाना प्रभारी और चौकीदार को निलंबित कर दिया गया है। तीनों ने एक किसान को निजी उपयोग के लिए 100 बारदाना दे दिया था। जिसे निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पकड़ लिया।
कलेक्टर के निर्देशानुसार जिले में पारदर्शी व सुचारु रूप से धान खरीदी संचालन के लिए प्रशासन चौकस है। अधिकारियों द्वारा लगातार खरीदी केंद्रों की निगरानी की जा रही है। इस सिलसिले में उपायुक्त सहकारिता, खाद्य नियंत्रक, जिला विपणन अधिकारी द्वारा चपोरा केंद्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चपोरा धान खरीदी केंद्र से 100 नग शासकीय बारदाना किसान द्वारा स्वयं के वाहन में बाहर ले जाते हुए पाया गया। जिसकी जांच सहकारिता विस्तार अधिकारी कोटा व खाद्य निरीक्षक कोटा द्वारा किया गया। जांच में क्षेत्र के ग्राम सेमरा के किसान हनुमान प्रसाद पिता जगन्नाथ प्रसाद द्वारा आगामी 08 दिसम्बर को उनके धान खरीदी के टोकन के लिए धान भरने के लिए बारदाना केंद्र के चौकीदार संजय यादव से मांग कर ले जाना बताया गया। जिसकी पुष्टि केंद्र से की गई। केंद्र में उपरोक्त अनियमितता पाए जाने पर तत्काल खरीदी फड़ प्रभारी, बारदाना प्रभारी व चौकीदार को निलंबित किया गया। प्रशासन द्वारा किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो साथ ही किसी प्रकार की अनियमितता भी न हो इसके लिए सभी उपाय किये जा रहे है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
