बिलासपुर। तखतपुर के एक निजी स्कूल में बच्चों के साथ बेरहमी से पिटाई करने का मामला सामने आया है। बच्चों के साथ पिटाई की जानकारी घर वालों को तब पता चला जब एक बच्चे के शरीर पर निशान दिखाई दिया। बच्चे डर के मारे घर में पिटाई की जानकारी नहीं दे रहे थे। अब इस मामले को लेकर बवाल मचना शुरू हो गया है, अभिभावकों भी आक्रोश है।
तखतपुर में विज़डम द ग्लोबल के नाम से एक स्कूल चलता है। यहां के एक स्पोर्ट्स टीचर ने वेदांत अग्रवाल, आयाश अग्रवाल समेत 3 बच्चों को पाइप से इतना पीटा है कि उनके शरीर में निशान पड़ गया है। शिक्षक ने मासूम बच्चों को लाइब्रेरी और स्पोर्ट्स रूम में पाइप से इतना मारा है कि उनके शरीर पर गहरे लाल और नीले निशान पड़ गए है। बच्चे इतने डरे हुए थे कि मारपीट की जानकारी घर के कसी सदस्य को नहीं दे रहे थे। जब एक बच्चा घर में कपड़ा बदल रहा था तो उसकी दादी ने निशान देख लिया। बार-बार पूछने पर दोनों बच्चे फूट फुटकर रो पड़े और बताया कि स्पोर्ट्स टीचर कई दिनों से उन्हें पाइप से मार रहा है।वेदांत अग्रवाल के पिता नवीन अग्रवाल का कहना है कि बेटे के पैरों और पीठ पर चोटों के गंभीर निशान देखकर वे सन्न रह गए।आयाश अग्रवाल के अभिभावक अनिल अग्रवाल का कहना है कि उनके बच्चे को इतना पीटा गया। उसके बाद टीचर ने उससे यह कहलवाने की कोशिश की कि वह “सीढ़ी से गिर गया” है।
अभिभावक जब शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो स्कूल प्रबंधन ने पूरे मामले को “छोटी सी गलती” बताकर सिर्फ मौखिक आश्वासन दिया कि आगे ऐसा नहीं होगा। डायरेक्टर और प्रिंसिपल ने यह भी कहा कि दोषी टीचर को हटाने पर विचार किया जाएगा, लेकिन इस संबंध में अभिभावकों को कोई लिखित कागज नहीं दिया गया। अभिभावकों का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन ने टीचर से माफी मंगवाकर मामले को खत्म करने की कोशिश की और यहां तक कह दिया कि “अब आगे आपको जो करना हो, कीजिए”—जो उनकी जिम्मेदारी से साफ पल्ला झाड़ने जैसा है। जबकि तथ्य यह है कि स्कूल परिसर में बच्चों के साथ होने वाली किसी भी दुर्घटना या हिंसा की पूरी जिम्मेदारी संस्थान की होती है, जिसका यहां स्पष्ट अभाव दिखाई देता है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
