बिलासपुर। खनिज विभाग ने खनिजों के अवैध उतखनन व परिवहन करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रेत और मुरूम की खुदाई और परिवहन करने वाले 4 हाइवा, 4 ट्रेक्टर ट्रॉली व 01 चैन माउंटेन को जप्त किया है। जप्त सभी वाहनों को थाने के सुपुर्द किया गया है।
कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार एंव उप संचालक के मार्गदर्शन मे जिला बिलासपुर में खनिज विभाग द्वारा खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एंव भण्डारण पर लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 01/12/2025 को मटियारी क्षेत्र से खनिज मुरुम का अवैध परिवहन करते पाये गए हाइवा वाहन को जप्त कर पुलिस थाना सीपत की अभिरक्षा मे रखा गया। 03/12/2025 को लमेर क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुए 01 हाइवा वाहन को जप्त कर थाना कोनी की अभिरक्षा मे रखा गया हैं तथा आमागोहान क्षेत्र मे खनिज मुरुम का अवैध उतखनन व परिवहन करते पाये गए 01 चैन माउंटेन व 02 हाइवा वाहनों को जप्त कर यथा स्थान सील बंद कर चालकों की सुपुर्दगी मे दिया गया। दिनांक 06/12/2025 को लमेर क्षेत्र से 03 ट्रेक्टर ट्राली द्वारा खनिज रेत का अवैध परिवहन करते पाये जाने पर जप्त कर थाना कोनी की सुपुर्दगी मे दिया गया। दिनांक 07/12/2025 को निरतु क्षेत्र से खनिज रेत का अवैध परिवहन करते 01 ट्रेक्टर ट्राली को जप्त कर थाना सकरी की अभिरक्षा मे रखा गया हैं।इसके साथ ही खनिज रेत के अवैध उतखनन के रोकथाम हेतु निरतु, लोखड़ी, पाठबाबा, धुरिपारा क्षेत्र से अवैध उतखनन हेतु निर्मित किये गए रैंप को भी काटा गया।किया गया।खनिजों के अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारण पर खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही जारी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
