बिलासपुर। सरकारी शराब दुकान के पास एक बस ड्राइवर की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान LCIT के ड्राइवर के रूप में हुई है। मन जा रहा है कि उसकी हत्या हुई है क्योंकि लाश खून से लथपथ थी। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में एक स्कूल बस ड्राइवर प्रहलाद कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली है। घटना सकरी थाना क्षेत्र की है, जहां सोमवर सुबह उसकी लाश खून से लथपथ हालत में शराब दुकान के पास पाई गई है। मृतक के गले में लगे आईकार्ड के आधार पर उसकी पहचान की गई। प्रारंभिक जांच में प्रहलाद के शरीर में धारदार हथियार से मारने के कई निशान पाए गए हैं। मृतक प्रहलाद कुमार सोन लोहर्सी गांव का निवासी था और LCIT पब्लिक स्कूल बोदरी में ड्राइवर का काम करता था। इलाके में इस तरह की हिंसा ने आम लोगों में डर और चिंता पैदा कर दी है। पुलिस ने हत्या की आशंका जताई है और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
आपको बता दे कि 30 नवंबर की रात कोटा थाना क्षेत्र में पोल्ट्री फार्म संचालक धीरज साहू की हत्या कर दी गई थी। मृतक को पीट-पीटकर और धारदार हथियार से मार डाला गया। बाद में शव को पत्थर से बांधकर तालाब में फेंक दिया गया। धीरज साहू घोरामार गांव का रहने वाला था और गांव के बाहर अपना पोल्ट्री फार्म चलाता था। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है। प्रारंभिक जांच में हत्या के पीछे प्रेम प्रसंग या अवैध संबंध का कारण सामने आ रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
