जांजगीर। शिवरीनारायण को पूर्ण तहसील का दर्जा मिलने के छः साल बाद भी तहसील कार्यालय में मिलने वाली सुविधाओं का पूर्ण लाभ नहीं मिल पा रहा है। पिछले एक माह से तहसीलदार न्यायालय में एक भी लिपिक (रीडर) नहीं है। जिसके कारण अधिवक्ताओं सहित पक्षकारों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लिपिकीय कार्य संपादित नहीं होने के कारण ऑफलाइन प्रकरण जैसे नामांतरण, बंटवारा, शोध क्षमता प्रमाण पत्र, नोटिस इश्तहार जारी होने में काफी विलंब हो रहा है। प्रकरण में बेवजह पेशी बढ़ रहा है। नायब तहसीलदार न्यायालय में एक बाबू है, बाबू की कमी होने के कारण कोटवार के लड़के से काम लिया जा रहा है। कार्यालय में तकनीकी कार्य संभालने वाले ऑपरेटर नहीं होने से धान खरीदी एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन पंजीयन अनिवार्य किया गया है। जिसके कारण पंजीयन, संशोधन की उम्मीद में दूर दूर से आए किसान परेशान हो रहे हैं। यहां तक कि स्टॉफ की कमी के चलते निर्वाचन में लगे शिक्षक से भी काम लिया जा रहा है।शिवरीनारायण तहसील कार्यालय सीमित संसाधनों के आधार पर संचालित हो रहा है । न तो तहसील कार्यालय में पर्याप्त संख्या में कर्मचारी हैं और न ही अधिकारी केवल कुछ स्टॉफ के भरोसे ही जैसे तैसे काम निपटाए जा रहे हैं। तहसील शिवरीनारायण में 16 पटवारी हल्के के अंतर्गत 33 गांव आते हैं, यहां गत तीन वर्षों से 02 राजस्व निरीक्षक मंडल में 01 ही राजस्व निरीक्षक पदस्थ हैं। छः साल बीत जाने के बावजूद भी आज पर्यन्त तक रजिस्टी कार्यालय नहीं खुल पाया है, जिससे किसानों को जमीन की खरीदी, बिक्री के लिए नवागढ़ जाना पड़ता है। शिवरीनारायण तहसील कार्यालय में 01 तहसीलदार, 01 नायब तहसीलदार, 02 बाबू,01 प्रोसेस सर्वर, 02 चपरासी वर्तमान में पदस्थ हैं ।
तहसील अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता जितेन्द्र तिवारी का कहना है कि छः साल बीत जाने के बाद भी बुनियादी सुविधाओं की कमी एवं सेटअप के अनुसार अधिकारियों की एवं कर्मचारियों की कमी है । इस संबंध में तहसील अधिवक्ता संघ शिवरीनारायण द्वारा शासन, प्रशासन को लिखित आवेदन भी दिया जा चुका है। शासन, प्रशासन को इस ओर शीघ्र ध्यान देने की जरुरत है ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
