बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में PSC की तैयारी कर रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। जबकि चार युवक गंभीर रूप से घायल है। सभी एक कार में बैठकर खाना खाने ढाबा जा रहे थे। लेकिन कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार रफ्तार इतनी तेज थी कि तीन बार पलटते हुए सड़क से दूर झाड़ियों में जा घुसी।
घटना कोनी थाना क्षेत्र की है।
PSC की तैयारी कर रहे 6 दोस्त कार में सवार होकर रात में खाना खाने निकले थे। तभी स्पीड ज्यादा होने के कारण कार कोनी – सेंदरी रोड में कर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह डैमेज हो गया। घटनास्थल पर ही 2 युवकों ने दम तोड़ा दिया।बताया जा रहा है कि सक्ती जिले के ग्राम खरकेना के आर्यन रत्नाकर एलएलबी का छात्र है और उनका बड़ा भाई ईशु रत्नाकर (26) पीएससी की तैयारी कर रहा था। दोनों यहां बिलासपुर में साथ रहकर पढ़ाई करते थे। 7 दिसंबर की देर रात ईशु बेमेतरा जिले के जैतपुरी निवासी अपने दोस्त भास्कर राजपूत (22), अभिषेक वर्मा, शेखर चंद्रवंशी, श्याम सिंह राजपूत और एक अन्य के साथ खाना खाने के लिए रतनपुर रोड की तरफ जा रहे थे। कार को ईशु रत्नाकर चला रहा था और भास्कर राजपूत बाजू की सीट पर बैठा था। बाकी दोस्त पीछे बैठे थे। कार सवार युवक कोनी थाना पार कर आगे बढ़ रहे थे। इस दौरान उनकी कार काफी तेज रफ्तार में थी। कुछ दूर आगे जाकर सेंदरी से पहले उनकी कार अचानक अनियंत्रित हो गई। देखते ही देखते कार सड़क से नीचे उतरकर पलट गई। तीन बार पलटने के बाद कार सड़क से दूर झाड़ियों में जा घुसी।
इस हादसे में कार चला रहे ईशु और साथ बैठे भास्कर राजपूत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं उनके चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने इस घटना की जानकारी कोनी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिसकर्मियों ने घायलों को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल भेजा। युवकों की पहचान कर घटना की सूचना उनके परिजन को दी गई। इस घटना की खबर मिलते ही परिजन सोमवार को अस्पताल पहुंचे, जहां शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। पीएम के बाद परिजन शव को लेकर गृहग्राम के लिए रवाना हो गए। वहीं, घायल छात्रों का अलग-अलग अस्पताल में इलाज चल रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
