बिलासपुर। जिले के पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय केशरवानी का नाम भिलाई के मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। अब ये अधिकारियों – कर्मचारियों की गंभीर लापरवाही है या केशरवानी अपना चुनावी क्षेत्र देवेंद्र यादव की तरह बदलने की तैयारी में है। यह तो बाद में पता चलेगा। लेकिन इस मामले को लेकर SIR की प्रक्रिया में जुड़े अधिकारियों के खिलाफ बवाल मच गया है।
SIR को लेकर विरोध कर रहे कांग्रेस नेताओं के लिए एक बड़ा मुद्दा आ गया है। बिलासपुर जिले में 8 साल तक कांग्रेस का जिला अध्यक्ष रहे विजय केशरवानी का नाम भिलाई के मतदाता सूची में जुड़ गया है। जबकि विजय केशरवानी का नाम वर्ष 2003 की वोटर लिस्ट में भी बिलासपुर में ही दर्ज था और वे लंबे समय से बिलासपुर में ही निवासरत है। विजय केशरवानी पूर्व में बिलासपुर के अरपापार के एक वार्ड से पार्षद भी रह चुके हैं। यही नहीं वे मेयर इन काउंसिल के सदस्य भी रह चुके हैं। 2023 के विधानसभा चुनाव में वे बेलतरा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी भी रह चुके है। इसके पहले अविभाजित बिलासपुर जिले में युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) के अध्यक्ष पद पर भी रह चुके हैं। इसके बावजूद उनका नाम भिलाई क्षेत्र की मतदाता सूची में जुड़ना गंभीर मामला है। SIR के कार्य में लगे अधिकारियों और कर्मचारियों की कार्यशैली को लेकर सवाल उठ रहे है।
भिलाई की मतदाता सूची में विजय केशरवानी का नाम जुड़ने के बाद राजनीतिक चर्चा भी होने लगी है। लोग बोल रहे है जब देवेंद्र यादय भिलाई से आकर बिलासपुर में लोकसभा का चुनाव लड़ सकते है तो विजय केशरवानी बिलासपुर से जाकर भिलाई में विधानसभा का चुनाव क्यों नहीं लड़ सकता है। वैसे भी अगले लोकसभा चुनाव में भी देवेंद्र यादव के बिलासपुर लोकसभा से फिर चुनाव लड़ने की संभावना है। इसके बाद भिलाई की सीट खाली हो जाएगी तो केशरवानी वहां से विधानसभा का चुनाव लड़ सकते है। लोग यह भी चर्चा कर रहे है कि पार्टी उन्हें भिलाई से चुनाव लड़वाने के लिए ही वहां के मतदाता सूची नाम जुड़वाया गया है। आने वाले समय में क्या होगा यह तो वक्त बताएगा। फिलहाल कांग्रेस को SIR को लेकर बवाल करने का अच्छा मुद्दा मिल गया है। इस मामले को लेकर केंद्र और राज्य सरकार को घेरने का मौका मिल गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
