बिलासपुर। पुलिस ने हत्या के एक मामले में 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। शराब पीते समय हुए विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया था और पहचान छुपाने के लिए लाश को जला दिया था। लगभग एक माह पूर्व सब्जी मंडी रोड तिफरा में अधजली लाश मिली थी। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।
मिली जानकारी के अनुसार 07.11.2025 को होटल ग्रेण्ड लोटस के पीछे झाड़ियों के बीच एक अज्ञात पुरुष का अधजला शव पाया गया था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव की पहचान की पहचान के लिए इश्तहार जारी किए थे। राज्य के सभी जिलों एवं थाना क्षेत्रों में दर्ज गुम इंसान रिपोर्टों से भी शव का मिलान कराया गया था। तकनीकी विश्लेषण व टावर डंप से मोबाइल नंबर की पहचान की गई। जिसके जरिए परिजनों से संपर्क कर मृतक की पहचान गोपाल पिता मुन्ना कोल, उम्र 26 वर्ष, निवासी सेमिया नेवारी थाना जुगैल जिला सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) के रूप में की गई। पहचान होने के बाद पुलिस ने हत्या के आरोपियों तक पहुँचने के लिए सभी दिशाओं में जांच प्रारंभ की। तकनीकी पहलुओं, स्थानीय सूचनाओं, आसपास के CCTV फुटेज की पुनः गहन जांच और मुखबिरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों को चिह्नित किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन पर थाना सिरगिटटी, लाइन, सरकंडा, तारबाहर, ACCU एवं सायबर सेल को सम्मिलित कर एक विशेष टीम गठित की गई। जांच में यह तथ्य सामने आया कि मृतक गोपाल होटल ग्रैण्ड लोटस के पीछे सब्ज़ी मंडी रोड के किनारे बैठकर शराब पी रहा था। उसी समय दोनों आरोपी भी वहां शराब पीने पहुंचे। शराब सेवन के दौरान मृतक का आरोपी धनेश लोधी उर्फ राजू से विवाद हुआ, जिस पर दोनों आरोपियों ने मिलकर मृतक के साथ मारपीट की। पास में रखे पत्थर से मृतक के सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मृत्यु हो गई। घटना उजागर होने की आशंका से आरोपियों ने मृतक के शव और उसके कपड़ों को जला कर उसकी पहचान छुपाने का प्रयास किया। लगातार पतासाजी के दौरान दोनों संदिग्ध अरुण दास मानिकपुरी एवं धनेश लोधी उर्फ राजू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। सघन पूछताछ में दोनों ने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर कार्यवाही की जा रही है।
नाम आरोपी –
1. अरुण दास मानिकपुरी पिता सुम्मत दास मानिकपुरी, उम्र 30 वर्ष, निवासी अभिलाषा परिसर तिफरा (स्थायी पता – बड़े भटली थाना जरहागांव, मुंगेली)
2. धनेश लोधी उर्फ राजू पिता सिद्वराम लोधी, उम्र 34 वर्ष, निवासी यातायात नगर वार्ड नं. 08 तिफरा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
