बिलासपुर। सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चोरभट्ठी कला में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। चोरभट्ठी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव की अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी है। उनकी लाश गुरुवार सुबह पोल्ट्री फार्म के पास तालाब की मेढ़ में खून से लथपथ मिली है। घटना के बाद से पूरे गांव सनसनी फैल गई है। पुलिस ने हत्या का मामला मानते हुए जांच शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम चोरभट्ठी खुर्द के पूर्व सरपंच मनबोध यादव बुधवार रात करीब 8 बजे अपनी स्कूटी से घूमने के लिए घर से बाहर निकले थे। देर रात तक उनके वापस न आने पर परिजनों को शंका हुई और गुरुवार सुबह परिवार और पड़ोसियों ने उनकी खोजबीन शुरु की। तलाश के दौरान उनका शव पड़ोसी ग्राम चोरभट्ठी कला स्थित एक मुर्गा फार्म हाउस के पीछे तालाब की मेढ़ में मिली। उनका शव खून से लथपथ था। जिस स्थान पर शव मिला है यह स्थान में अक्सर शराब पीने वालों का जमावड़ा रहता है। आसपास के लोग वहीं बैठककर शराब पीते है। परिजनों और ग्रामीणों ने शव के पास पहुंचकर देखा कि अज्ञात हमलावरों ने उनके सिर पर धारदार हथियार से कई वार किए है जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शव के आसपास डिस्पोजल ग्लास, शराब की बोतलें सहित अन्य सामान मिले हैं। जिससे आशंका है कि मृतक के साथ बैठे लोग ही किसी विवाद में उनकी हत्या कर फरार हो गए है। प्रारंभिक जांच के दौरान यह बात भी सामने आई कि जिस तालाब की मेढ़ पर शव मिला, उसी तालाब में पूर्व सरपंच की स्कूटी भी फेंक दी गई है। पुलिस स्कूटी को निकालने की तैयारी कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर घटनास्थल से सबूत जुटाए जा रहे हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हत्या में कई लोगों की संलिप्तता की आशंका है और सभी पहलुओं की तफ्तीश की जा रही है। पूर्व सरपंच की निर्मम हत्या से गांव में आक्रोश और सनसनी फैल गई है। ग्रामीण आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
