बिलासपुर। पत्नि के सिर पर लोहे के सब्बल से वार कर हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि चरित्र शंका करने पर घटना को अंजाम दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 11.12.2025 को कोनी पुलिस को सूचना मिली कि लोफ़दी फोकटपारा में पुसऊ राम केवट के दामाद जितेंद्र केवट ने अपनी पत्नि संतोषी केवट की सिर में सब्बल से वार कर हत्या कर दिया हैं। यही नहीं घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गया हैं। सूचना के संबंध में तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। इसके बाद उन्होंने तत्काल आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। कुंती केवट की रिपोर्ट पर मर्ग व अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल के मार्गदर्शन व निरीक्षक भावेश शेंडे के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर संभावित स्थानों में दबिश दी गई। आरोपी दिगर राज्य भागने के फिराक में था। लेकिन पुलिस टीम ने आरोपी को पकड़कर पुलिस अभिरक्षा में लिया और पूछताछ कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैं।
नाम आरोपी- जितेंद्र केवट पिता लाला राम केवट उम्र 35 साल साकिन खपरी थाना तखतपुर बिलासपुर छ.ग.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
