दुर्ग। भिलाई भट्टी पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट के दो अधिकारियों और एक ठेकेदार को गिरफ्तार कर लिया है। जिसमें SMS-02 के चीफ जनरल मैनेजर, शिफ्ट इंचार्ज मैकेनिक और मारुति कंस्ट्रक्शन कंपनी का कॉन्ट्रैक्टर शामिल हैं। ढाई साल पहले प्लांट में एक हादसा हुआ था जिसमें चार मजदूर घायल हो गए थे। इलाज के दौरान एक की मौत हो गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार 25 अप्रैल 2023 को भिलाई स्टील प्लांट के एसएमएस-2 कंटीन्युअस कास्टिंग शॉप के कास्टर नंबर-6 में इक्यूपमेंट कूलिंग पाइप लाइन बदलने का काम चल रहा था। पाइप शिफ्टिंग के दौरान वहां मौजूद ज्वलनशील पदार्थ में अचानक आग लग गई। जिसके कारण मौके पर काम कर रहे 4 ठेका श्रमिक राजू तांडी, रमेश मौर्य, अमित सिंह और रंजित सिंह गंभीर रूप से झुलस गए थे। सभी को इलाज के लिए सेक्टर-9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन इलाज के दौरान रंजित सिंह की मौत हो गई थी। घटना के बाद भिलाई भट्टी पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया था। मामले की जांच भी शुरू की गई। जांच में पता चला कि यह हादसा लापरवाही और सेफ्टी स्टैंडर्ड्स की अनदेखी की वजह से हुआ है। BSP फैक्ट्री मैनेजमेंट और कॉन्ट्रैक्टिंग कंपनी द्वारा सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था करने में नाकाम रहना साबित हुआ। काम भी लापरवाही से किया जा रहा था, जिसके कारण यह हादसा हुआ और एक मजदूर की मौत हुई। जबकि तीन मजदूर घायल हुए थे।
00 इन तीन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
01 बीएसपी एसएमएस-02 के मुख्य महाप्रबंधक सुशांता कुमार घोषाल (56) निवासी क्वार्टर नंबर बीकेडी-21
02 सेक्टर-09 शिफ्ट इंचार्ज यांत्रिकी धीरेन्द्र कुमार कुशवाहा (30), निवासी सेक्टर-08
03 मारूति कंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार अभय कुमार (57), निवासी विद्या विहार, थाना सुपेला को गिरफ्तार किया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
