रायगढ़। दुर्ग और बलरामपुर के बाद अब रायगढ़ में अफ़ीम की खेती पकड़ा गया है। यहां डेढ़ एकड़ जमीन में अफ़ीम की खेती किया जा रहा था। पुलिस ने फसल की रखवाली करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आपको बता दें रायगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, वित्तमंत्री ओपी चौधरी का गृह जिला है।
छत्तीसगढ़ में अफ़ीम की खेती एक बार फिर से पकड़ी गई है। इस बार रायगढ़ जिले तमनार में अफीम की अवैध खेती पकड़ी गई है। तमनार ब्लॉक के आमाघाट में करीब डेढ़ एकड़ में अफीम की खेती की जा रही थी। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई और एक व्यक्ति को पकड़ भी लिया है।
जानकारी के अनुसार झारखंड के एक व्यक्ति के जरिए यह खेती कराई जा रही थी। आमाघाट के किसान से तरबूज, ककड़ी उगाने के लिए खेत लिया गया था। लेकिन चोरी छिपे यहां अफ़ीम की खेती की जा रही थी। पुलिस ने 1 आरोपी मार्शल सांगां को हिरासत में लिया है, वह झारखंड का ही रहने वाला है। वह पिछले कुछ सालों से यहां आकर बस गया था। पुलिस की शुरुआती पूछताछ में सामने आया है कि मार्शल अकेले यह काम नहीं कर रहा था, बल्कि उसके साथ एक पूरी टीम जुड़ी हुई है। बता दें कि प्रदेश में पिछले 15 दिनों में अफीम की खेती पकड़ाने का यह चौथा मामला है। इससे पहले 7 मार्च को दुर्ग में अफीम की खेती पकड़ाई थी। 10 मार्च को बलरामपुर के कुसमी में और 12 मार्च को बलरामपुर के कोरंधा में अफीम की खेती मिली थी।
पहला मामला – दुर्ग जिले के समोदा में भाजपा नेता विनायक ताम्रकर (पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष दुर्ग) पिछले 5 साल से अफीम की अवैध खेती कर रहा था। ग्राम समोदा और झेनझरी के बीच स्थित फार्महाउस में करीब 5 एकड़ 62 डिसमिल क्षेत्र में उसने फसल लगवाई थी। 7 मार्च को यह अवैध खेती पकड़ी गई और उसके खेत से 7.88 करोड़ रुपए के अफीम के पौधे जब्त किए गए थे। भाजपा नेता समेत 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था।
दूसरा मामला – 10 मार्च को बलरामपुर जिले के कुसमी में त्रिपुरी घोसराडांड़ में अवैध अफीम की 3.67 एकड़ में खेती पकड़ी गई थी। पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया और करीब 4.75 करोड़ रुपये मूल्य की 4,344 किलोग्राम अफीम जब्त किया था। जबकि सरगना और भाजपा नेता की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है।
तीसरा मामला – जिले में पहला मामला सामने आने के ठीक 2 दिन बाद 12 मार्च फिर एक अफीम का खेत पकड़ाया। जहां कोरंधा में 3 किसानों के करीब ढाई एकड़ जमीन पर अफीम लगी हुई थी। ग्रामीणों की सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम ने अफीम उखड़वा दिया था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
