दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी

बिलासपुर। चकरभाठा पुलिस ने दो बकरी चोरों को दबोच लिया है। आरोपियों से 16 नग बकरा, 15 नग बकरी और 4 हजार रुपए भी जप्त किया गया है। आरोपियों ने 4 बकरों को काटकर दुकान ने बेच दिया था। अभी दो दिन पहले ही ग्राम सेवार एवं सारधा में 37 नग बकरी बकरा चोरी हुई थी।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सारधा निवासी देवारी लाल यादव और सेंवार निवासी मुकेश वर्मा ने दिनांक 15.03.2026 को थाना चकरभाठा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सेवार एवं ग्राम सारधा में कुल 37 नग बकरी बकरा की चोरी हुई है। किसी अज्ञात चोर ने रातो रात मवेशियों को चोरी कर ले गए है। रिपोर्ट पर तत्काल थाना स्तर पर टीम गठित कर आरोपी चोरों की पतासाजी किया गया। पतासाजी दौरान घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी फुटेज चेक कर हुलिए के आधार पर दो आरोपियों की पहचान की गई। इसके बाद आरोपियो को अलग अलग अभिरक्षा में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ किया गया। पूछताछ में दोनों आरोपियो ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर बकरा और बकरियों की चोरी करना स्वीकार कर लिया। साथ ही यह भी बताया कि कुछ बकरों को काटकर बेच चुके है। प्रकरण में आरोपियों के कब्जे से बकरे को दुकान में काटकर रखे बिक्री रकम 4000 रुपए को जप्त किया गया है। आरोपियों से 16 नग बकरा, 15 नग बकरी को भी जप्त कर लिया गया है। दोनो आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से दोनो को रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। प्रकरण के अन्य आरोपियों का पतासाजी किया जा रहा है।

नाम आरोपी –
01. हेमराज उर्फ हेमू उर्फ राहुल साहू पिता परस राम साहू उम्र 18 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी धनुहार पारा स्कूल के पीछे हाल मुकाम चिंगराजपारा बजरंगबली मंदिर के पास थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।
02. नजीर खान उर्फ मजीद खान पिता शहीद खान उम्र 20 वर्ष निवासी ग्राम चिलहाटी थाना सरकंडा जिला बिलासपुर।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *