बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में 11 IAS अधिकारियों का तबादला किया गया है। कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। इस तबादले में IAS रणवीर शर्मा, अजित वसंत, कुणाल दुदावत, देवेश कुमार ध्रुव, नम्रता जैन शामिल हैं।
जारी ट्रांसफर लिस्ट के अनुसार 6 जिलों के कलेक्टर भी बदले गए हैं जिसमें सरगुजा, कोरबा, दंतेवाड़ा, सुकमा, बेमेतरा और नारायणपुर शामिल हैं। अजीत वसंत को सरगुजा का नया कलेक्टर बनाया गया है। कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा से हटाकर कोरबा का कलेक्टर बनाया गया है। देवेश कुमार ध्रुव को सुकमा से ट्रांसफर कर दंतेवाड़ा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। प्रतिष्ठा ममगाई को नारायणपुर से ट्रांसफर कर बेमेतरा का कलेक्टर बनाया गया है। नम्रता जैन को रायपुर से हटाकर नारायणपुर जिले की कलेक्टर नियुक्त किया गया है। बिलासपुर नगर निगम के आयुक्त अमित कुमार को सुकमा जिले का कलेक्टर बनाया गया है। अमित कुमार की जगह पर प्रकाश कुमार सर्वे को नगर निगम बिलासपुर का नया आयुक्त नियुक्त किया गया है।
00 इन जिलों के भी बदले कलेक्टर
01 अजित वसंत (IAS 2013) : कोरबा से सरगुजा कलेक्टर
02 कुणाल दुदावत (IAS 2017) : कोरिया से कोरबा कलेक्टर
03 देवेश कुमार ध्रुव (IAS 2018) : सुकमा से दंतेवाड़ा कलेक्टर
04 प्रतिभा मम्मई (IAS 2018) : बेमेतरा से नारायणपुर
05 नम्रता जैन (IAS 2019) : रायपुर से नारायणपुर कलेक्टर
06 अमित कुमार (IAS 2019) : बिलासपुर से सुकमा कलेक्टर
00 यहां भी हुए बदलाव
प्रकाश कुमार सर्वे (IAS 2019) को बिलासपुर नगर पालिक निगम का आयुक्त बनाया गया है।
गजेंद्र सिंह ठाकुर (IAS 2019) को धमतरी जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी बनाया है।
सोमा श्रीवास्तव (IAS 2020) को उप सचिव, मंत्रालय के पद पर पदस्थ किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMarch 20, 2026ऑन लाइन सट्टा खिलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, लैपटॉप, मोबाइल, बैंक खाता, चेकबुक और 7 लाख नगद जप्त
बिलासपुरMarch 20, 2026बिजली विभाग के तीन अधिकारी रिश्वत लेते हुए पकड़ाया, ट्रांसफार्मर लगाने मांगे थे 35 हजार रुपए
रायगढ़March 20, 2026मुख्यमंत्री और वित्तमंत्री के गृह जिले में हो रही थी अफ़ीम की खेती, रखवाली करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरMarch 19, 2026दो बकरी चोर गिरफ्तार, 31 बकरा – बकरी जप्त, 4 बकरों को काटकर बेच चुके थे आरोपी
