अंबिकापुर। पुलिस ने भैसामुंडा की सरपंच सिस्का कुजूर (37 साल) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी सरपंच के पास से दो बाघ के नाखून और बाघ के बाल बरामद किए हैं। बाघ का शिकार करने के मामले में उनकी संलिप्तता पाए जाने के बाद उन्हें 15 दिन के न्यायिक रिमांड पर अंबिकापुर जेल भेज दिया गया है।
सूरजपुर में बाघ की मौत के मामले में पहली गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने भैसामुंडा की सरपंच सिस्का कुजूर (37 साल) को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी सरपंच के पास से दो बाघ के नाखून और बाघ के बाल बरामद किए गए हैं। बाघ की मौत के मामले में उनकी संलिप्तता पाए जाने के बाद उन्हें 15 दिन के न्यायिक रिमांड पर अंबिकापुर जेल भेज दिया गया है। इस मामले में अन्य संदिग्धों से पूछताछ जारी है। पुलिस और वन विभाग की टीमें बाघ की मौत में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही हैं।
दरअसल सूरजपुर के गुरु घासीदास-तैमोर-पिंगला टाइगर रिजर्व के घुई वन परिक्षेत्र में सोमवार (15 दिसंबर) को एक बाघ मृत हालत में मिला था। अगले दिन वन विभाग की निगरानी में बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। बाघ की मौत करंट लगने से होने की बात सामने आई है। जांच के दौरान यह भी पता चला कि बाघ के नाखून और दांत गायब मिले। बाघ के जबड़े और पीठ में जलने के निशान भी मिले थे। हाईकोर्ट ने इस मामले में मीडिया रिपोर्ट को जनहित याचिका मानकर सुनवाई शुरू की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
