भिलाई। बोरे में मिली महिला के शव का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लीव-इन में रह रहे आरोपी ने महिला की हत्या की और अपने भाई व साथी के साथ मिलकर शव को नाले में फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
13/12/2025 की सुबह चन्द्रा मौर्या टाकिज अंडर ब्रीज के पास कार सर्विसिंग सेन्टर के सामने नाले में बोरे में बंद एक महिला का शव मिला था। महिला का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना स्थल पर वरिष्ठ अधिकारी सहित एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची थी। सुपेला थाने में मर्ग क्र. 143/25 एवं अपराध धारा 103, 238 बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
अज्ञात महिला और आरोपी की पहचान के लिए विशेष टीम गठित किया जाकर जल्द से जल्द प्रकरण को सुलझाने का निर्देश दिया गया था। स्थानीय समाचार पत्रों एवं सोशल मिढ़िया में अज्ञात महिला के शव की खबर भी आ चुकी थी। इसी खबर से कृष्णा नगर सुपेला निवात्ती आमरौतिन पति योगेश निर्मलकर 17/12/2025 को थाना सुपेला पहुंचे। मृतिका की फोटो गोदना चुड़ियों को देखकर मृतिका को आरती उर्फ भारती निर्मलकर के रूप में पहचान किया गया। मेडीकल कालेज कचान्दूर में शव को सुपुर्दनामें में लेकर अन्त्येष्टि किया गया। यह भी बताया कि आरती इसके पहले अपने दो पतियों को छोड़ चुकी थी और बताया कि मृतिका आरती उर्फ भारती बंजारे विगत 4-5 महिनों से कोसानगर सुपेला भिलाई निवासी तुलाराम बंजारे के साथ लीव-इन में रह रही थी। शराब व गुटखा खाने की आदी थी। कभी-कभी मजदूरी करने राधिका नगर जाती थी। तुला राम बंजारे से पूछताछ करने पर उसने बताया कि 4-5 माह पूर्व से यह आरती उर्फ भारती को अपने घर लाया था। पति पत्नि जैसे रहते थे शराब की आदि थी नशे में आरती उर्फ भारती बेकाबू हो जाती थी। किसी से भी वाद विवाद कर लेती थी, कही भी पड़े रहती थी। आस पास के लोग उसे उलाहना देते थे। मना करने पर आरती उसी से झगड़ा करती थी और अक्सर इसके जेब से पैसा निकालकर शराब पीने चली जाती थी। जिससें यह काफी परेशान था। दिनांक 5/12/2025 को वह आरती के साथ अपने घर में शराब पीया और बचा हुआ खाना खाया। इसी दौरान इसका विवाद आरती से हो गया। दोनों नशे में थे। आरती गाली गलौच हाथा पायी में उतारू हो गई थी तब यह गुससे में आरती को थप्पड़ मारकर उसका सिर मार डालूंगा कहकर दीवार में टकराया जिससे आरती जमीन में गिर गई। कुछ देर बाद आरती के शरीर को छूकर देखा तो बदन ठंडा हो गया था। तब यह आरती की नाईटी को उतारा और आरती का शव घुटनों से मोड़कर प्लास्टिक के रस्सी के बांध दिया जिससे आरती का शव छोटा हो गया था। फिर जूट एवं प्लास्टिक की बोरी में शव को सिर व पैर तरफ से डाल दिया। बोरी के उपर काला प्लास्टिक लपेट कर बांध दिया था।
आरती के पहने हुये नाईटी को घर के चुल्ले में जला दिया था। शव को घर में छुपा कर रखा था। इस घटना को अपने भाई गोवर्धन प्रसाद बंजारे पिता राम प्रसाद बंजारे आटो चालक शक्ति भौयर को बताया और उन्हें लाश को ठिकाने लगाने के लिये तैयार किया। फिर रात करीब तीन बजे ये तीनों शाक्ति की आटो में शव को रखा और चन्द्रा मौर्या अन्डर ब्रीज के पास नाली में फेककर वापस कोसानगर चले गये। इसके अगले दिन तुला राम ने अपनी माँ को अपने घर बुला लिया था। घटना के बाद तुला रमा बंजारे ने अपने मोहल्ले में प्रचारित किया कि आरती अपने पिता का ईलाज कराने नागपुर चली गई है। इसलिये उसने अपनी माँ को कृष्णा नगर से अपने घर कोसानगर बुला लिया है। तुलाराम बंजारे पूर्व में भी हत्या और मारपीट के प्रकरण में जेल जा चुका है। पूछताछ के बाद घटना स्थल तुला राम के घर से घटना के साक्ष्य टूटी हुई चुड़ियों रस्सी का तुकड़ा जप्त किया गया है। आरोपी तुला राम बंजारे, गोवर्धन बंजारे, शाक्ति भौयर को दिनांक 18/12/2025 को गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार आरोपी : –
1. तुला राम बंजारे उम्र 33 साल कोसानगर सुपेला भिलाई
2. गोवर्धन बंजारे उम्र 28 साल कोसानगर सुपेला निलाई
3. शाक्ति भौयर उम्र 42 साल कोसानगर सुपेला भिलाई
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरFebruary 2, 20266000 करोड़ महादेव सट्टा कांड की परछाईं फिर लौटी, कांकेर का हेड कॉन्स्टेबल सस्पेंड, DGP ने दो जिलों के SP को निगरानी बढ़ाने और सतर्कता बढ़ाने दिए निर्देश
बिलासपुरFebruary 2, 2026नेशनल हाईवे में लूट, 4 आरोपी गिरफ्तार, 3 कार, 7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त, पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…
बिलासपुरFebruary 1, 2026माघी पूर्णिमा स्नान के साथ छत्तीसगढ़ राज्य का सबसे बड़ा मेला शुरू, रात भर चला भजन- कीर्तन
बिलासपुरFebruary 1, 202634 ग्राम हेरोइन के साथ तीन युवक गिरफ्तार, पंजाब के तरनताल से हो रही थी सप्लाई
