अंबिकापुर। बाघ के शिकार मामले में महिला सरपंच के बाद पांच और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बिजली का तार बिछाया था। लेकिन बाघ उसकी चपेट में आ गया। इस घटना से वन विभाग के अधिकारियों की पोल खुल गई है। स्पष्ट हो गया है कि जंगल भगवान के भरोसे चल रहा है।
सूरजपुर के गुरु घासीदास-तैमोर-पिंगला टाइगर रिजर्व के घुई वन परिक्षेत्र में सोमवार (15 दिसंबर) को एक बाघ मृत हालत में मिला था। बाद में पता चला कि उसकी शिकार हुई है और शिकारी उसके शरीर से महत्पूर्ण अंग काटकर ले गए है। अगले दिन वन विभाग की निगरानी में बाघ के शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। जिसके बाद उसका अंतिम संस्कार किया गया। पीएम रिपोर्ट में करंट से बाघ की मौत की पुष्टि हुई। इसके बाद वन विभाग और पुलिस की टीम शिकारियों की तलाश शुरू कर दी। इस तलाश में पुलिस ने भैसामुंडा की सरपंच सिस्का कुजूर (37 साल) को गिरफ्तार। उसके पास से बाघ के नाखून और दांत भी जप्त किए। सरपंच से पूछताछ में 5 और नाम सामने आए। पुलिस ने सरपंच की निशानदेही पर ग्राम भैंसामुंडा निवासी दिनेश कुजूर पिता सहल कुजूर 31 वर्ष, अभिषेक रोशन पिता बिरसू बड़ा 25 वर्ष, ग्राम कैलाशपुर निवासी मिथलेश सिंह पिता बिफन सिंह 24 वर्ष, रामनाथ सिंह पिता जय सिंह 25 वर्ष व भोला प्रसाद पिता पहलू राम 46 वर्ष को गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ के बाद ये बात सामने आ रही है कि जंगली सूअर का शिकार करने के लिए बिजली का तार बिछाया था। सभी 6 आरोपियों को गुरुवार को वन विभाग की टीम ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। घटना के बाद आरोपी जेल जरूर पहुंच गए है लेकिन वन विभाग में हड़कंप मच गया क्योंकि विभागीय अधिकारियों का निकम्मापन उजागर हो गया है। बाग के शिकार ने साबित कर दिया है कि विभाग के अधिकारी फील्ड में नहीं जा रहे है। यदि जाती तो शिकार के तीन दिन बाद पता नहीं चलता।
00 गिरफ्तार आरोपी
गिरफ्तार आरोपियों में सरपंच सिसका कुजूर 35 वर्ष, ग्राम भैंसामुंडा निवासी दिनेश कुजूर पिता सहल कुजूर 31 वर्ष, अभिषेक रोशन पिता बिरसू बड़ा 25 वर्ष, ग्राम कैलाशपुर निवासी मिथलेश सिंह पिता बिफन सिंह 24 वर्ष, रामनाथ सिंह पिता जय सिंह 25 वर्ष व भोला प्रसाद पिता पहलू राम 46 वर्ष शामिल हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
