रायपुर। भारतीय स्टेट बैंक में करोड़ों रुपए की हेराफेरी का मामला सामने आया है। बैंक के चीफ मैनेजर ने इंटरनल अकाउंट से करीब 2.78 करोड़ रुपए निकालकर शेयर मार्केट में लगा दिया है। जांच के बाद ACB की टीम ने बैंक के चीफ मैनेजर विजय कुमार आहके को गिरफ्तार किया है।
ACB/EOW के अनुसार आरोपी चीफ मैनेजर ने स्पेशलाइज्ड करेंसी मैनेजमेंट ब्रांच का प्रमुख रहते हुए इंटरनल एकाउंट का उपयोग किया है। उसने बैंक के इंटरनल अकाउंट से करोड़ों रुपए निकालकर न केवल खुद के खाते में ट्रांसफर किया बल्कि पत्नी के खाते में भी ट्रांसफर किया। यह ऐसा एकाउंट होता है, जिसकी कोई सीमा तय नहीं होती। चीफ मैनेजर ने 8 महीनों में 2.78 करोड़ रुपए फर्जी तरीके से निकालकर ट्रेडिंग में उड़ा दिया।
रायपुर स्थित उनके निवास पर सर्च के दौरान ACB की टीम को कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य मिले हैं। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद 18 दिसंबर को आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया। ब्यूरो के अधिकारियों ने बताया कि मामले में अन्य अधिकारियों की भूमिका, सुपरवाइजरी चूक और ड्यू डेलिजेंस की कमी की भी जांच की जा रही है। एसबीआई की प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी ने बैंक के रेड फ्लैग इंडिकेटर (आरएफआई) सिस्टम को भी चकमा दिया। इससे बचने के लिए आरोपी ने तय 30 दिन की अवधि से पहले ही अलग-अलग फर्जी एंट्री कर रकम का रोलओवर कर दिया।
इसके चलते ही अलर्ट जनरेट नहीं हो पाया और यह करप्शन सामने नहीं आया। आरोपी ने निकाले गए रकम का उपयोग क्रिप्टो और ट्रेडिंग में लगाया। इसके लिए धन एप और डेल्टा एक्सचेंज जैसे प्लेटफॉर्म का उपयोग किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
