ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर। जिले की ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगरी मल्हार के मुख्य सड़क की बदहाली देखकर नहीं लगता कि प्रदेश सरकार लोगों की समस्या को सुनती है। गाँव के लोगों को कलेक्ट्रेट आकर सड़क की बदहाली को बताना पड़ रहा है। उन्हें सड़क की चौड़ीकरण और उच्च गुणवत्ता के साथ पुनर्निर्माण की मांग करना पड़ रहा है।

मल्हार छत्तीसगढ़ ही नहीं बल्कि पूरे भारत की ऐतिहासिक धार्मिक एवं पुरातात्विक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण नगरी है। यह नगर प्राचीन दक्षिण कोसल की सांस्कृतिक विरासत का प्रमुख केंद्र रहा है। यहाँ स्थित माँ डिडनेश्वरी मंदिर, पातालेश्वर महादेव मंदिर, देउर मंदिर, प्राचीन मंदिर समूह तथा भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा संरक्षित पुरातात्विक धरोहरे एवं संग्रहालय देश-विदेश के श्र‌द्धालुओं, पर्यटकों, शोधार्थियों एवं इतिहासकारों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। विशेष रूप से चैत्र एवं शारदीय नवरात्रि महाशिवरात्रि तथा सावन के पावन माह में प्रतिदिन हजारों श्र‌द्धालु भगवान शिव एवं माँ डिडनेश्वरी के दर्शन हेतु मल्हार पहुँचते हैं। इन अवसरों पर नगर में श्र‌द्धालुओं एवं वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ जाती है। वर्षभर भी देश-विदेश से आने वाले पर्यटक एवं शोधार्थी मल्हार की ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहरों के दर्शन एवं अध्ययन हेतु यहाँ आते हैं। पिछले दिनों देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मन की बात में मल्हार का जिक्र करते हुए गरिमा बढ़ाया था। किन्तु अत्यंत दुःख एवं चिंता का विषय है कि बस स्टैंड से मॉ डिडनेश्वरी मंदिर तक जाने वाली मुख्य सड़क जो नगर की जीवनरेखा एवं प्रमुख धार्मिक मार्ग है. वर्षों से अत्यंत संकरी, जर्जर एवं गड्ढों से युक्त है। बारिश के सीजन में सड़क पर जलभराव एवं कीचड़ की स्थिति बन जाती है। श्र‌द्धालुओं, पर्यटकों स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, वि‌द्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गो का चलना मुश्किल हो जाता है। आपातकालीन सेवाओं को भी आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यह स्थिति मल्हार जैसे ऐतिहासिक एवं धार्मिक नगर की गरिमा के अनुरूप नहीं है तथा प्रदेश की छवि पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालती है। पिछले कई वर्षों से सड़क चौड़ीकरण की मांग को लेकर नगरवासियों ने सैकड़ों आवेदन –  निवेदन कर चुके है। आज दिनांक तक सड़क चौड़ीकरण एवं स्थायी निर्माण की दिशा में कोई ठोस एवं प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है। परिणामस्वरूप प्रत्येक वर्ष वर्षा ऋतु एवं धार्मिक आयोजनों के दौरान आमजन एवं श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगरवासियों में इस विषय को लेकर गहरा असंतोष व्याप्त है। नगरवासियों ने एक बार फिर से कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क चौड़ीकरण एवं निर्माण की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि इस बार भी कोई ठोस कार्यवाही नहीं की जाती है तो मल्हार नगर के समस्त नागरिक अपने संवैधानिक अधिकारों के अंतर्गत शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक जनआंदोलन करने की चेतावनी दी है।
अतः आपसे विनम्र निवेदन है कि जनहित एवं पर्यटन विकास को दृष्टिगत रखते हुए निम्नलिखित कार्य तत्काल कराए जाएँ-
1. बस स्टैंड से माँ डिडनेश्वरी मंदिर तक मुख्य सड़क का तत्काल सर्वे कराया जाए।
. 2. सड़क का आवश्यक चौड़ीकरण कर उच्च गुणवत्ता के साथ स्थायी निर्माण कराया जाए।
3. सड़क के दोनों ओर वैज्ञानिक एवं स्थायी जल निकासी (नाली) की व्यवस्था की जाएए ताकि वर्षा ऋतु में जलभराव की समस्या समाप्त हो।
4. सड़क किनारे पर्याप्त स्ट्रीट लाइटए फुटपाथए संकेतक बोर्ड एवं अन्य आवश्यक नागरिक सुविधाएँ विकसित की जाएँ।
5. इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर शीघ्र निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाए।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *