घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश

बिलासपुर। नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने कोरबा जिले के उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जायसवाल ने कटघोरा के अटल परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेयी की कास्य प्रतिमा लगाने के बजाए सीमेंट की प्रतिमा लगवा दिया। यही नहीं नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने के लिए प्रतिमा में पालिश ऐसे लगाया कि प्रतिमा कास्य प्रतिमा जैसा दिख रहा है। लेकिन बारीश ने इंजीनियर के कारस्तानी का पोल खोल दिया।

कटघोरा के अटल परिसर में स्थापित भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय स्व अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा से संबंधित शिकायतों पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय बिलासपुर के संयुक्त संचालक द्वारा प्रस्तुत जाँच प्रतिवेदन के आधार पर निलंबन की यह कार्रवाई की गई है। जांच प्रतिवेदन में प्रतिमा निर्माण कार्य प्राक्कलन के प्रावधानों के विपरीत होना पाया गया है। प्रतिमा के कई भागों से परत उखड़ने लगी है। लगातार क्षतिग्रस्त होने लगी है। कांस्य प्रतिमा के स्थान पर सीमेंट और कंक्रीट से बना दिया गया है। निर्माण प्रक्रिया में भारी अनियमितता की गई ही। निर्माण कार्य पूरी तरह से उप अभियंता चन्द्र प्रकाश जायसवाल की देखरेख में किया गया है। उनके द्वारा इस कार्य में भारी अनियमितता की गई है। उनका यह कृत्य के पदीय कर्तव्यों के विपरीत होने के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में श्री जायसवाल का मुख्यालय संयुक्त संचालक, क्षेत्रीय कार्यालय, नगरीय प्रशासन एवं विकास, दुर्ग नियत किया गया है। उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। बताया जा रहा है कि 14 लाख रुपए की लगत से कांसे की प्रतिमा लगाने थी लेकिन कंक्रीट और सीमेंट से बनाकर लगा दिया गया। जब भारी बारिश हुई तो प्रतिमा के ऊपर लगी पालिश उखड़ गई और सीमेंट – कांक्रीट दिखने लगा। यही नहीं प्रतिमा में क्षरण भी होने लगी। इसके देखकर कटघोरा के लोग इसकी शिकायत की और जांच की मांग की थी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *