बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने चार ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है जो एक वृद्ध और उसके परिवार को डरा-धमकाकर 14 लाख 50 हजार रुपए का ब्लैकमेल किया है। यही नहीं युवकों ने वृद्ध के घर में आलमारी के लॉकर से 450 ग्राम सोने के जेवरात भी निकलवा के ले गए। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 40000/- रुपये, 02 नग सोने जैसे पिले धातु का अंगूठी एवम 01 चैन, मोबाइल, तथा अपराध के पैसे से खरीदी गई एक्टीवा गाड़ी को जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार राजीव बिहार, सरकंडा निवासी वृद्ध ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया कि शारीरिक अस्वस्थता के कारण वह अपने घरेलू काम-काज, बैंक लेन-देन और लॉकर की चाबी अपनी नातिन को सौंपे हुए थे। जनवरी 2025 से आरोपी आयुष यादव और उसके साथियों ने उसकी पोती को उसके परिवार के अन्य सदस्यों तथा छोटे बच्चों को जान से मारने और एक्सीडेंट कराने की धमकी देकर डराया-धमकाया जा रहा था। आरोपियों ने भयभीत करके उससे और उनके परिजनों के बैंक खातों (SBI व सहकारी बैंक) से ATM एवं फोन-पे (PhonePe) के माध्यम से किश्तों में 14 लाख 50,000/- रुपये नगद/ऑनलाइन प्राप्त कर लिए। इसके अलावा आर.आर. रिसॉर्ट के पास बुलाकर घर के लॉकर में रखे लगभग 450 ग्राम वजनी सोने के आभूषण जिसमें हार, चेन, अंगूठी, झुमके, टीका आदि हड़प लिए। वृद्धा की रिपोर्ट पर थाने में अपराध दर्ज किया गया और विवेचना में लिया गया। मामले की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा बिलासपुर तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य के नेतृत्व में सरकंडा पुलिस की टीम ने त्वरित कार्रवाई की उर 4 आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया। पृथक-पृथक गवाहों के समक्ष आरोपियों के कब्जे से 40000/- रुपये, 02 नग सोने जैसे पिले धातु का अंगूठी एवम 01 चैन, मोबाइल, तथा अपराध के पैसे से खरीदी गई एक्टीवा गाड़ी को जप्त किया गया। प्रकरण के चारों गिरफ्तार आरोपियों को दिनांक 02.08.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है। मामले के अन्य फरार आरोपियों प्रियम शर्मा और शौर्य करोलिया की पतासाजी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है, शीघ्र ही फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
00 गिरफ्तार आरोपियों के नाम :
1. आयुष यादव पिता धर्मेन्द्र यादव, उम्र 22 वर्ष, निवासी मोपका विवेकानंद नगर, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
2. आदर्श शर्मा पिता रमाकांत शर्मा, उम्र 19 वर्ष, निवासी दीनदयाल कालोनी बहतराई, थाना सरकंडा, जिला बिलासपुर।
3. प्रिंस साहू पिता नंदकिशोर साहू, उम्र 18 वर्ष 03 माह, निवासी दीनदयाल कालोनी बहतराई, थाना सरकंडा, बिलासपुर।
4. आदित्य पांडे पिता हेम कुमार पांडे, उम्र 19 वर्ष, निवासी बजरंग चौक के पीछे, आर.के. नगर, थाना सरकंडा, बिलासपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
बिलासपुरSeptember 14, 2026हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार, देर रात लाठी, डंडे से हमलाकर हो गए थे फरार
