बिलासपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस पर एक सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। यह कार्यक्रम 25 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से बसंत विहार के रविन्द्र भवन में आयोजित किया जाएगा। एससी/एसटी/बीसी/एम्प्लाइज/काउंसिल एसईसीएल द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में फिल्म अभिनेत्री और पूर्व राज्यसभा सांसद जयाप्रदा और मुकेश खन्ना मुख्य अतिथि रहेंगे। शंकरदास महंत ने कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि स्व अटल बिहारी वाजपेयी का आभार व्यक्त करना और छ.ग. राज्य के स्वपन दृष्टा को याद करना है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से युवाओं अपने अधिकार के प्रति जन चेतना जागृत करना हैं। क्योंकि राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ का विकास तो बहुत हुआ है लेकिन छत्तीसगढ़ के मूल निवासियों को रोजगार नहीं मिल रहा है। जबकि यहां के 80 प्रतिशत युवाओं को काम यही मिलना चाहिए। प्रकृति के वरदान जैसे खनिज सम्पदा लोहा, कोयला, बाक्साइड जैसे 24 प्रकार के खनिज सम्पदा से सम्पन्न है। वनो से अच्छादित और धान का कटोरा होने के बाद भी छ.ग. के किसान आज दूषित पर्यावरण से व्यथित है। साथ ही छ.ग. के युवा आज भी रोजगार प्रतिशत में पीछे है। छत्तीसगढ़ राज्य बनने के बाद लोगों की अपेक्षाएं पूरा नहीं हो रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
