शिवरीनारायण। पौष शुक्ल प्रथम तिथि के पावन अवसर पर माता शबरी की जन्म भूमि पावन धरा शिवरीनारायण में ऐतिहासिक मेला मैदान के पास रामघाट के समीप भव्य महा आरती का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों स्त्री पुरुष नर नारी श्रद्धालूगण भाग लेकर भगवती मां गंगा महानदी का पुण्य आशीर्वाद प्राप्त कर धन्य हुए हैं। मां शबरी की पावन धरा पर आयोजित चित्रोत्पला गंगा महानदी की भव्य महा आरती के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देवता की धर्मपत्नी कौशल्या देवी सहाय रही। जिन्होंने घाट पर श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आसपास की नदियों को सुरक्षित रखना है जोड़ के रखना है और पावन धरती शिवरीनारायण के महानदी घाट पर आयोजित इस महा आरती को बृहद रूप से मनाने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि ऐसी आयोजन प्रदेश के सभी भगवती मां गंगा समान नदियों में किया जाना है। अभी हाल ही में चंद्रपुर में भी भव्य महा आरती का आयोजन हुआ था और हम लोग भी अपने गांव की नदी में महा आरती प्रतिदिन करते हैं और और मां भगवती स्वरूपा गंगा जी का महा आरती प्रतिदिन हो ऐसा हम सबको संकल्प लेना है। छत्तीसगढ़ में अनेक तीर्थ स्थल है जहां नदी में महा आरती का आयोजन हो इसके लिए हम सब प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा की माता शबरी की पावन जन्मभूमि शिवरीनारायण एक धाम है काशी बनारस जैसा। इस पावन धाम का उसी अनुरूप विकास हो इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मैं बात करूंगी। उन्होंने इस आयोजन के लिए सभी का आभार माना। कौशल्या साय सहित विशिष्ट तिथि के रूप में मंचस्थ दीदी मां प्रज्ञा भारती, जांजगीर-चांपा लोकसभा क्षेत्र की संसद सदस्य कमलेश जांगड़े, पूर्व विधायक राजेश्री महंत रामसुंदर दास जी महाराज, भाजपा जिला संगठन सह प्रभारी जांजगीर-चांपा राजेंद्र वैष्णव, भाजपा जिला अध्यक्ष अंबेश जांगड़े, जिला पंचायत अध्यक्ष सत्यलता मिरी, पामगढ़ जनपद पंचायत अध्यक्ष रंजना मानेश जांगड़े का स्वागत शिवरीनारायण नगर की ओर से नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल थवाईत सहित सभी पार्षदों और गण में नागरिकों ने की। इस पावन अवसर पर प्रभु राम के ननिहाल एवं उनकी माता कौसल्या जन्मभूमि कोसला तीर्थ क्षेत्र वासियों ने कौशल्या देवी साय का आत्मीय स्वागत माता कौसल्या जन्मभूमि मंदिर कोसला का तैलचित्र भेंट कर किया तथा उन्हें बताया गया कि माता कौसल्या जन्म भूमि कोसला का अवलोकन कार्रवाई हेतु छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के पत्रानुसार कलेक्टर जांजगीर-चांपा ने वरिष्ठ अधिकारियों को सर्वे कार्य हेतु निर्देशित किया है तदनुसार सर्वे का एक कार्य प्रारंभिक दौर में भी हुआ है। यह जानकर कौशल्या देवी साय को बड़ी खुशी हुई और इसके लिए उन्होंने कोसला व क्षेत्र वासियों को बधाई दी। मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय की धर्मपत्नी व आयोजन के विशेष अतिथि कौशल्या देवी साय को सांसद कमलेश जांगड़े के विशेष सहयोग से माता कौसल्या मंदिर के चित्र भेंट करने वालों में मुख्य रूप से भाजपा जिला के पूर्व अध्यक्ष गुलाब चंदेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, जिला सोशल मीडिया के संयोजक गौरव तिवारी, पूर्व विधायक प्रत्याशी संतोष लहरें, भाजपा युवा नेता मनोबल सिंह जाहिरे शिवरीनारायण के ठाकुर विक्की सिंह सौमित्र, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. शांति कुमार कैवर्त्य आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
कार्यक्रम के पूर्व कौशल्या देवी साय सहित अन्य अतिथियों ने भगवान श्री शिवरीनारायण मंदिर का पूजन-अर्चन-दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया और चित्रोत्पला गंगा महानदी पर नौका विहार का भी आनंद भी उठाए। इस महती कार्यक्रम में सुखराम दास, बसंत यादव, गोविंद यादव, निरंजन अग्रवाल, पवन सुल्तानिया, राजेश अग्रवाल, प्रकाश बंसल, अशोक गुप्ता, मोहर सिंह, कोमल पटेल, सूरज केसरवानी, विष्णु हरी गुप्ता, सूरज केसरवानी, अरुण प्रभुवा, सनत केसरवानी सहित नगर व आसपास क्षेत्र के काफी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
