पत्रकार कालोनी में प्रदीप सोनी के घर शराबखोरी, देररात हंगामा कर रहे 5 युवकों के साथ लड़कियां गिरफ्तार

बिलासपुर। शहर के पत्रकार कालोनी में पांच युवकों को शराबखोरी और हंगामा करते हुए पकड़ा गया है। युवकों के साथ 20 युवतियां भी उनके साथ शराब पीकर मस्ती कर रहे थी।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पत्रकार कालोनी में अन्य पत्रकारों के साथ दैनिक भास्कर के कंप्यूटर ऑपरेटर प्रदीप सोनी का भी मकान है। सोनी ने अपना मकान कुछ युवकों को किराए पर दे दिया है। युवक यहां पर आए दिन युवतियां लाकर शराबखोरी करते थे। कालोनी में रहने वाले पत्रकारों ने प्रदीप सोनी को इसकी सूचना देकर बंद कराने के लिए कहा था। लेकिन युवकों ने हंगामा करना नहीं छोड़ा।  21.12.2025 को रात्रि पुलिस को सूचना मिली कि पत्रकार कालोनी सरकण्डा बिलासपुर में कुछ युवक एवं युवतियां पार्टी मना रहे हैं और बहुत ही हल्ला गुल्ला मचा रहे हैं। सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह को अवगत कराया गया। उन्होंने क्षेत्र में अशांति फैलाने वाले असामाजिक तत्व के बदमाश व्यक्तियों के विरूद्ध तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने निर्देश दिए। जिसके पालन में अति. पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, सी.एस.पी. सिविल लाईन निमितेश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देशन में थाना प्रभारी निरी. प्रदीप आर्य के नेतृत्व में थाना सरकण्डा से टीम तैयार कर सूचना तस्दीक किया गया। पत्रकार कालोनी के एक मकान में 5 युवक व 2 युवतियां पार्टी मनाते एवं शराब सेवन करते हुये मिले। जो शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले थे। जिनसे नाम पता पूछने पर आदित्य चन्द्राकर, लक्की देवांगन, आशीष साहू, वंश देवांगन एवं विपुल दुबे बताया। सभी का ब्रीथ एनालाईजर मशीन से जांच करने पर शराब सेवन किये हुये मिले। जिनके पास मिले वाहन क्रमांक CG 10 CA 5111, CG 10 BW 6685 एवं CG 10 BH 8007 का मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत् कार्यवाही किया गया। युवकों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया जाकर युवक एवं युवतियों को समझाईश देकर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया है।

नाम अनावेदक  –
01. आदित्य वस्त्रकार पिता मोहन लाल उम्र 33 र्वा निवासी लिंक रोड कृष्णा नेत्रालय के सामने शुभ मंगल अपार्टमेंट थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर छ.ग.।
02. लक्की देवांगन पिता पंचराम देवांगन उम्र 28 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर, थाना सिटी कोतवाली, जिला बिलासपुर छ.ग.।
03. आशीष साहू पिता भागीरथी साहू उम्र 26 वर्ष निवासी पत्रकार कालोनी अशोक नगर सरकण्डा।
04. वंश देवांगन पिता सतीश देवांगन उम्र 22 वर्ष निवासी देवांगन मोहल्ला जूना बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर छ.ग.।
05. विपुल दुबे पिता वशिष्ट नारायण दुबे उम्र 26 वर्ष निवासी ग्राम नगर थाना चरचा जिला कोरिया छ.ग.।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *