बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने धान की अवैध खरीदी बिक्री पर बड़ी कार्रवाई की है। अवैध धान का परिवहन करते हुए 150 कट्टी धान जप्त किया है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनॉक 21/12/2025 को थाना रतनपुर में सूचना मिला कि माजदा क्रमाँक CG 10BV 6881 का चालक अपने वाहन में अवैध धान का परिवहन कर रहा है। इस धान को कृषि उपज मण्डी में अवैध तरीके से बेचने के लिये ग्राम खरगहनी थाना कोटा से ग्राम तेन्दुभाठा थाना रतनपुर लेकर जा रहा है। सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर वरिष्ठ अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश पर थाना प्रभारी रतनपुर के द्वारा टीम गठित कर ग्राम बारीडीह मेनरोड में घेराबंदी कर उक्त वाहन को पकड़ा गया। वाहन चालक रामेश्वर ध्रुव के द्वारा माजदा में भरे 150 बोरी धान का खरीदी-बिक्री का दस्तावेज पेश नहीं करने पर अवैध धान होने की अंदेशा पर मौके पर 106 BNSS के प्रावधानों के तहत वाहन एवं 150 बोरी धान को जप्त कर विधिवत कार्यवाही करते हुए, तहसीलदार रतनपुर एवं खाद्य निरीक्षक को सूचना दिया गया जिनके द्वारा मौके पर पहुंचकर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।
नाम अनावेदक :-
1. रामेश्वर ध्रुव पिता प्यारेलाल ध्रुव उम्र 37 वर्ष निवासी नेवरा थाना कोटा जिला बिलासपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
