कोरबा। भाजपा के सीनियर नेता अक्षय गर्ग को 3 लोगों ने चाकू और कुल्हाड़ी से काट डाला। हमलावर काले रंग की कार से आए थे। हमलावरों ने अक्षय गर्ग को सिर से पांव तक मारा है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए है। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार अक्षय गर्ग पूर्व में जनपद सदस्य भी रह चुके हैं और ठेकेदार भी थे। केशलपुर गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत सड़क भी बनवा रहे थे। अक्षय गर्ग मंगलवार को सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच केशलपुर गांव में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना ( PMGSY) के तहत बन रही सड़क साइड पर पहुंचे थे। इसी दौरान 3 हमलावर एक काले रंग की कार से वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया। हमलावरों ने बेहद नजदीक से चाकू और कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए है। जिससे अक्षय मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए। जमीन पर खून ही खून बिखरा मिला। वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों आरोपी कार में बैठकर फरार हो गए।
अक्षय गर्ग के हाथ, सिर, गर्दन, पेट, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में गहरे घाव पाए गए हैं। हमले के बाद उन्हें तत्काल कटघोरा के स्थानीय अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन ज्यादा खून बहने के कारण रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का निरीक्षण किया। क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि इस हत्याकांड के पीछे पुरानी रंजिश हो सकती है। हालांकि राजनीतिक विवाद, व्यक्तिगत दुश्मनी और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। अभी तक किसी भी आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
