बलरामपुर। जिले की पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। छत्तीसगढ़ – उत्तर प्रदेश की सीमा में करीब 6 करोड़ रुपये का गांजा जब्त किया है। आरोपी ओडिशा से गांजा लोड कर राजस्थान ले जा रहे थे। आरोपी नारियल के भूसे के अंदर गांजा छिपाकर तस्करी कर रहे थे। मामला 28 दिसंबर की देर रात का है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना बसंतपुर पुलिस को सूचना मिली थी कि उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ की सीमा में धनवार बॉर्डर के रास्ते एक टाटा ट्रक (RJ 32 GE 0960) में जा रही है। इसमें भारी मात्रा में गांजा तस्करी किया जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। धनवार बॉर्डर चेक पोस्ट पर ट्रक को रोका गया। पूछताछ में चालक ने अपना नाम अम्रीश कुमार बताया, जबकि उसके साथ मौजूद दो अन्य लोगों ने अपना नाम अम्बरीश कुमार पटेल और मनीष कुमार बताया। पुलिस को शक होने पर जब ट्रक की तलाशी ली गई तो नारियल के भूसे के नीचे छिपाकर रखा गया गांजा बरामद हुआ।
ट्रक से कुल 40 पैकेट गांजा बरामद किया गया, जिसका कुल वजन 1198.460 किलोग्राम है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 5 करोड़ 99 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रक को भी जब्त कर लिया है। इस मामले में थाना बसंतपुर में अपराध क्रमांक 228/2025 के तहत धारा 20 (बी) (ii) (सी) एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
00 गिरफ्तार आरोपी:
01 अम्रीश कुमार पिता संतलाल, उम्र 23 वर्ष, निवासी पुरे पहलवान शेरशाह समरौता, थाना महाराजगंज, जिला रायबरेली (उ.प्र.)
02 अम्बरीश कुमार पटेल पिता जगदेव प्रसाद पटेल, उम्र 33 वर्ष, निवासी शाह मोहम्मद पूर्व अप्या, थाना नगराम मोहनलालगंज, लखनऊ (उ.प्र.)
03 मनीष कुमार पिता रामभवन, उम्र 20 वर्ष, निवासी मैनझर, थाना शिवरतनगंज, जिला अमेठी (उ.प्र.)
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
बिलासपुरSeptember 14, 2026शादीशुदा गर्लफ्रेंड को जिंदा जलाने की कोशिश, पेट्रोल डालकर लगा दी आग
