बस्तर। बस्तर विधानसभा के कांग्रेस विधायक लखेश्वर बघेल की पत्नी सुमित्रा बघेल (51) को जगदलपुर के महारानी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनके शरीर पर चोट के गंभीर निशान हैं। बताया जा रहा है कि उनके ऊपर चाकू से हमला किया गया है। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक कांग्रेस विधायक की पत्नी जगदलपुर स्थित निवास में पति के साथ रहती है। आज सुबह उन्हें आनन-फानन में जगदलपुर के महारानी अस्पताल लाया गया है। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। उनके करीबियों की माने तो शरीर पर चाकू से चोट के निशान हैं। अस्पताल प्रबंधन की तरफ से भी कोई बयान सामने नहीं आया है। यह हादसा है या फिर किसी ने उन्हें चाकू से चोट पहुंचाई है इसकी जांच शुरू कर दी गई है। घटना के बाद आज सुबह करीब 8 बजे उन्हें महारानी अस्पताल लाया गया। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तत्काल उन्हें आईसीयू में भर्ती किया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम लगातार निगरानी कर रही है।
अस्पताल पहुंचने पर जब नर्सों ने उनसे बातचीत करने की कोशिश की तो वह बोलने की स्थिति में नहीं थीं। इसके बाद नर्सिंग स्टाफ ने उनसे कागज पर लिखकर बताने को कहा कि आखिर उनके साथ क्या हुआ ? इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक शब्द लिखा “भतीजा”। इस एक शब्द ने पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 3, 2026मोपका में युवक की हत्या, 3 आरोपी और 2 नाबालिग गिरफ्तार, क्या है हत्या का कारण…, पढ़े खबर…
बिलासपुरMay 3, 2026जेल जा सकते है चार अधिवक्ता, अग्रिम जमानत आवेदन खारिज, फर्जी दस्तावेज पेश कर मुआवजा के लिए लगा दिया था आवेदन
कांकेरMay 2, 2026IED ब्लास्ट में DRG के चार जवान शहीद, बारूदी सुरंग को कर रहे थे निष्क्रिय
बिलासपुरMay 2, 2026आयुक्त ने किया वरिष्ठ स्वच्छता निरीक्षक को निलंबित, अवैध उगाही का वीडियो हुआ था वायरल, फोकट में कोल्ड ड्रिंक भी पिया
