बिलासपुर। सकारात्मक सोच, अनुशासित दिनचर्या, योगाभ्यास, प्राणायाम, व्यायाम और जरूरी दवाओं के साथ होम आइसोलेशन में रहते हुए बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रतनलाल डांगी ने एक हफ्ते में कोरोना को मात दे दी है।
श्री डांगी का कहना है कि इस कठिन दौर में हमें अपने आप को हर तरह के संकट से जूझने के लिये तैयार रखना है। हमारा हौसला मजबूत होगा तो कोरोना हमें नहीं हरा सकता। यदि आप कोविड संक्रमित हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है। होम आइसोलेशन में डॉक्टर की सलाह का शत-प्रतिशत पालन करें, जैसा कि उन्होंने किया है। कतई चिंता न करें और हमेशा सकारात्मक रहें। दवा के साथ-साथ शरीर को सकारात्मक ऊर्जा की आवश्यकता होती है। होम आइसोलेशन में सावधानी भी बरतें जिससे अन्य लोग संक्रमण से बचे रह सकते हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में अपना जूठा बर्तन मांजने, कपड़ा धोने सहित खुद के सभी काम स्वयं करते थे जिससे घर के अन्य लोगों में संक्रमण न फैले। छात्र जीवन में स्काउट गाइड में रहते हुए उन्हें आत्मनिर्भरता सिखाई गई थी, जो इस समय काम आया।
श्री डांगी ने बताया कि संक्रमण के दौरान उन्होंने अपनी दिनचर्या को अनुशासित बनाये रखा। शाकाहारी भोजन लिया। काढ़ा व हल्दी मिश्रित दूध भी लेते रहे। मोटिवेशनल वीडियो देखते रहे और समाचार देखते, किताबें पढ़ते रहे। इससे उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ, जिससे वे कोरोना के प्रकोप से शीघ्र मुक्त हो सके।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
