शिवरीनारायण। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की माता कौसल्या जन्म भूमि-कोसला तीर्थ क्षेत्र जांजगीर (जिला जांजगीर- चांपा मुख्यालय) में पौष शुक्ल द्वितीया तिथि पर छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार के 2 वर्ष पूरे होने पर जिले मुख्यालय जांजगीर में जनादेश परब के भव्य व ऐतिहासिक समारोह में मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा को जांजगीर लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती कमलेश जांगड़े एवं जांजगीर-चांपा जिला भाजपा अध्यक्ष श्री अंबेश जांगड़े ने माता कौसल्या जन्म भूमि कोसला तीर्थ क्षेत्रवासी पामगढ़ जनपद उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, गौरव तिवारी,अनीता साहू,नीमा तिवारी, अमेरिका पटेल, सरपंच राजकुमार नारंगे, फिरत राम कुर्मी, सुधीर तिवारी, योगेश कश्यप,शेखर कुर्मी, श्याम बाई यादव,यशोदा साहू, गोलू कश्यप, राजकुमार साहू, कमलेश कश्यप शिवरीनारायण के ठाकुर विक्की सिंह, शुभ कैवर्त्य, मनोज गुप्ता,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. शांति कुमार कैवर्त्य सहित कोसला-धाम वासियों की ओर से माता कौसल्या जन्मभूमि मंदिर का तैलचित्र भेंट कर आत्मीय सम्मानित किया और मुख्य अतिथि जी को प्रभु श्री राम की माता कौसल्या जन्मभूमि-कोसला के महात्म्य से भी अवगत कराया। जिस पर उन्होंने खुशी व्यक्त कर यहां आने की बात कही। इस ऐतिहासिक सुखद पल का साक्षी हजारों नर नारी-जन समुदाय बने।
जनादेश परब के पावन मंच पर माननीय मुख्य अतिथि श्री जेपी नड्डा जी ने अपनी शुरुआती संबोधन में शिवरीनारायण मंदिर और माता कौसल्या जन्मभूमि को प्रणाम कह कर सभी के दिलों में अमिट छाप छोड़ी। कोसला और शिवरीनारायण वासियों ने मुख्य अतिथि के इस अंतरात्मा की संबोधन से कोसला और शिवरीनारायण सहित उपस्थित जन सैलाब ने भाव विभोर होकर झूम उठे।
00 कोसला धाम के विकास को लेकर मंदिर में बैठक
1 जनवरी 2026 को नए वर्ष के शुभ पावन बेला पर कोसला वासियों की एक आवश्यक बैठक हुई। जिसमें श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में प्रभु श्री राम की भव्य मंदिर की भांति माता कौसल्या की भव्य और दिव्य मंदिर निर्माण हेतु 51 एकड़ भूमि की व्यवस्था किए जाने हेतु शासन स्तर पर चर्चा करने, मुख्यमंत्री एवं कलेक्टर से भेंट कर ग्रामीण यांत्रिकीय सेवा विभाग द्वारा तैयार किए प्रकरण में आवश्यकता अनुसार संशोधित कर नया प्रकरण तैयार किए जाने तथा माता कौसल्या जन्मभूमि कोसला धाम के नाम पर स्थाई समिति बनाए जाने पर चर्चा की गई। जिसे कार्य रूप देने के लिए रविवार 4 जनवरी 2026 को 2:00 बजे मंदिर परिसर में पुन: बैठक आहूत की गई है। जिसमें कोसला व आसपास के प्रबुद्ध जन शामिल होंगे। उक्ताशय की जानकारी मंदिर सेवाभावी गौरव तिवारी एवं अशोक साहू ने दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुरNovember 1, 2026आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू, छठ घाट में छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ
बिलासपुरOctober 31, 2026सरपंच का चुनाव क्या हारा अपने ही मतगणना एजेंट की करा दी हत्या, 1 लाख 20 हजार में दिया था सुपारी
बिलासपुरOctober 31, 2026नदियों की रेत से पहाड़ों के पत्थर तक, बेलतरा की प्राकृतिक संपदा पर संकट – अंकित
