बिलासपुर। अमरकंटक जा रहे पांच दोस्तों की तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। इस घटना में दो युवकों की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार की परखच्चे उड़ गए और एक मृत युवक का शव उसमें फंस गया।मिली जानकारी के अनुसार कार क्रमांक CG 04 QJ 2152 में पांच दोस्त रायपुर से आमागोहन होते हुए मरहीमाता रोड के रास्ते अमरकंटक जा रहे थे। जैसे ही वाहन ग्राम भस्को के पास पहुंचा कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। घटना सुबह 9:30 बजे के आसपास की है। इस हादसे में पीछे की सीट पर बैठे रामकुमार धीवर (45 वर्ष), निवासी कचना, रायपुर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि राजकुमार साहू ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में कार चालक नीलेश्वर धीवर (38 वर्ष), निवासी दलदल सिवनी, रायपुर, सुखसागर मानिकपुरी (39 वर्ष) निवासी मजेठा, आरंग और अमित चंद्रवंशी (39 वर्ष) निवासी दलदल सिवनी, मोवा रायपुर गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को इलाज के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।
घटना की सूचना मिलते ही बेलगहना चौकी प्रभारी हेमंत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी थी। चालक नीलेश्वर के दोनों पैर टूटकर कार में फंस गए थे। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को बाहर निकाला और एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भेजा गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और सड़क की स्थिति को माना जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
